फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Dengue outbreak in Chennai and gujrat latest news and updates in hindi bangladesh also sufferes

अलर्ट: दिल्ली से लेकर गुजरात-तमिलनाडु तक डेंगू का कहर, देश के जवानों में भी बढ़ता खतरा; जानिए लेटेस्ट रिपोर्ट

Fri, 09 Oct 2026 01:10 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 09 Oct 2026 01:10 PM IST
सार

Dengue Risk In India: देश के कई राज्यों में डेंगू का प्रकोप देखा जा रहा है। तमिलनाडु में 7 अक्तूबर तक डेंगू के 21 हजार मामले और 10 मौतें दर्ज हुई हैं। चेन्नई में मामले स्थिर हैं, लेकिन दोबारा बढ़ने की आशंका है। गुजरात के गांधीनगर में 50 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी संक्रमित मिले हैं। 

विज्ञापन
Dengue outbreak in Chennai and gujrat latest news and updates in hindi bangladesh also sufferes
डेंगू के खतरे - फोटो : Amarujala.com/AI

विस्तार

राजधानी दिल्ली-एनसीआर से लेकर तमिलनाडु और गुजरात तक, देश में इन दिनों डेंगू का खतरनाक प्रकोप देखा जा रहा है। अगस्त से लेकर अक्तूबर तक हर साल देश में मच्छर जनित रोगों का खतरा और इसके कारण अस्पतालों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ जाता है। अक्तूबर में अभी 8 दिन ही बीते हैं, और कई स्थानों से आ रही खबरें लोगों को डरा रही हैं।

विज्ञापन


तमिलनाडु और गुजरात से सामने आई ताजा खबरें स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए चिंता बढ़ाती जा रही हैं। वहीं दिल्ली-एनसीआर में अकेले अक्तूबर के पहले हफ्ते में ही करीब 100 मामले रिपोर्ट किए गए हैं।  तमिलनाडु में इस साल 7 अक्तूबर तक डेंगू के 21 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और 10 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं गुजरात के गांधीनगर में राष्ट्रीय एकता दिवस की परेड के लिए पहुंचे 50 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को डेंगू से संक्रमित पाया गया है, इनमें से 43 अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन


पड़ोसी देश बांग्लादेश की स्थिति और भी गंभीर है। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक बांग्लादेश में इस साल अब तक 280 से ज्यादा लोगों की डेंगू से जान जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Dengue outbreak in Chennai and gujrat latest news and updates in hindi bangladesh also sufferes
डेंगू-मलेरिया का खतरा - फोटो : Freepik.com

पहले दिल्ली का हाल जान लीजिए

दिल्ली में मॉनसून के बाद डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्तूबर के पहले हफ्ते में ही राजधानी में डेंगू के 98 नए मामले सामने आए, जिससे इस साल अब तक कुल मामलों की संख्या बढ़कर 695 हो गई है। 
 

  • न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में दिल्ली में डेंगू के 286 और मलेरिया के 124 मामले दर्ज किए गए थे। ये इस साल किसी भी महीने में दोनों बीमारियों के सबसे ज्यादा आंकड़े हैं।
  • वेक्टर-जनित बीमारी रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में अब तक अक्तूबर में डेंगू के 98 और मलेरिया के 23 मामले दर्ज किए गए हैं।
  • इस साल मलेरिया के कुल मामलों की संख्या 266 हो गई है।


क्या है बढ़ते मामलों की वजह?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मानसून के बाद के दिनों में जगह-जगह जलजमाव की स्थिति देखी जाती रही है। ये मच्छरों को तेजी से बढ़ने के लिए अनुकूल माहौल देता है। डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर साफ रुके हुए पानी में अंडे देते हैं, यही कारण है कि जलजमाव की स्थिति मच्छरों को बढ़ाने वाली हो सकती है।

सितंबर के आखिर और अक्तूबर के दौरान, मौसम बदलने का दौर होता है, जिसमें तापमान 28°C से 32°C के बीच रहता है और नमी का स्तर औसतन 60% से 70% होता है। मौसम की यह खास स्थिति भी मच्छरों के जीवन-चक्र को बढ़ाती है।

Dengue outbreak in Chennai and gujrat latest news and updates in hindi bangladesh also sufferes
मच्छरों के कारण होने वाली दिक्कतें - फोटो : Adobe Stock

तमिलनाडु: चेन्नई में कैसे हैं हालात?

तमिलनाडु के कई शहरों में बीते कुछ हफ्तों से डेंगू के हालात गंभीर देखे गए हैं। 

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री के.जी. अरुणराज ने गुरुवार को बताया कि चेन्नई में डेंगू के मामले फिलहाल स्थिर हैं। हालांकि, उन्होंने लोगों से अपील की है कि खतरों को देखते हुए अपने घरों और आसपास मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए सभी जरूरी उपाय करें। राज्य में इस साल अब तक डेंगू से 10 लोगों की मौत हो चुकी है।
 

  • स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्यभर में बुखार से पीड़ित लोगों की जांच के लिए हर दिन औसतन 1,000 चिकित्सा शिविर लगाए जा रहे हैं।
  • इन शिविरों में बुखार के मरीजों की जांच की जाती है, ताकि डेंगू जैसी बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सके।
  • राज्य में 1 जनवरी से 7 अक्तूबर तक डेंगू के कुल 21,655 मामले सामने आए हैं। इसी अवधि में 10 लोगों की मौत हुई है। 
  • चेन्नई में डेंगू के मामले धीरे-धीरे कम होने के बाद अब स्थिर हो गए हैं। हालांकि, मानसून के बाद डेंगू के मामले फिर बढ़ने की आशंका है। इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। 


चेन्नई में डेंगू के हॉटस्पॉट यानी ऐसे इलाके जहां संक्रमण के मामले ज्यादा मिलते हैं, उनकी संख्या पहले 590 थी जो अब घटकर 300 रह गई है। हालांकि, तमिलनाडु के अस्पतालों में अभी भी डेंगू के 301 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Dengue outbreak in Chennai and gujrat latest news and updates in hindi bangladesh also sufferes
डेंगू के कारण होने वाली दिक्कतें - फोटो : Adobe stock

गुजरात: राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में आए 50 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी डेंगू की चपेट में

अहमदाबाद से मिली खबरों के मुताबिक, राष्ट्रीय एकता दिवस की परेड में हिस्सा लेने के लिए गांधीनगर पहुंचे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 50 से ज्यादा जवान डेंगू से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 43 जवानों को गांधीनगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसी बीच, असम के रहने वाले सीआरपीएफ के 29 वर्षीय जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह गांधीनगर सिविल अस्पताल में डेंगू का इलाज करा रहे थे। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक उनकी मौत का आधिकारिक कारण स्पष्ट नहीं किया है।
 

  • डेंगू के बढ़ते मामलों के बाद गुजरात के स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित इलाकों में बचाव के उपाय तेज कर दिए हैं।
  • राज्य के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल्ल पानसेरिया ने बढ़ते मामलों की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।
  • इसके बाद प्रभावित क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर मशीनों से मच्छर मारने वाली दवा का छिड़काव, मच्छरों के लार्वा को खत्म करने के अभियान और निगरानी बढ़ाने के आदेश दिए गए।

Dengue outbreak in Chennai and gujrat latest news and updates in hindi bangladesh also sufferes
डेंगू का प्रकोप - फोटो : Freepik.com

पड़ोसी देश बांग्लादेश भी झेल रहा है प्रकोप

भारत के अलावा पड़ोसी देश बांग्लादेश भी डेंगू का गंभीर प्रकोप देखा जा रहा है। इस साल यहां अब तक 90,350 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती और 281 मौतें हो चुकी हैं। यहां डेंगू के चारों सीरोटाइप सक्रिय हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक देर से पहचान और बार-बार संक्रमण गंभीर मामलों का खतरा बढ़ा रहे हैं।

अकेले अक्तूबर में ही यहां 10,736 लोग अस्पताल में भर्ती हुए और 36 लोगों की मौत हुई। इससे चिंता बढ़ गई है कि आने वाले दिनों में डेंगू का प्रकोप और गंभीर हो सकता है। पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed