लड़कियां अपने वजन को लेकर काफी परेशान रहती हैं। अगर थोड़ा सा भी वजन बढ़ जाता है तो उसे कम करने के लिए वह क्या कुछ नहीं करने लगती हैं। अगर आप भी वजन बढ़ने की समस्या से हैं परेशान तो आगे की स्लाइड्स में बताएं गये घरेलू नुस्खों को जरूर करें अपने डेली रुटीन में शामिल...
खुद को फिट रखने के लिए अगर आप पहली मंजिल पर रहते हैं तो दिन में कम से कम आठ से दस बार उतरे चढ़े। इसके साथ आप चाहे तो घर पर पोंछा लगा सकती हैं। इससे भी आपका शरीर दुरस्त रहता है। सुबह और शाम दोनों समय टहलना चाहिए। इससे आपका वजन और बीपी दोनों काबू में रहेंगे और जल्द से जल्द शरीर का वजन कम होगा।
वजन कम करने के लिए सुबह का नाश्ता जरूर करें व रात का खाना सोने से दो से ढाई घंटे पहले खा लेना चाहिए। ऐसा करने से आपके सोने जाने से पहला ही खाना पच जाएगा। देर से डिनर करने से नींद भी ठीक नहीं आती और खाना पचता नहीं है। ऐसे में शरीर का वजन भी बढ़ता है। इस बात का ध्यान रखें कि रात के वक्त खाने में नमक कम खाएं। वजन जल्दी कम होने लगेगा।
दिनभर में कम से कम आठ से दस गिलास पानी जरूर पीएं। हो सके तो सुबह पानी की शुरुआत गुनगुने पानी से करें।
वजन घटाने के लिए प्रोटीन युक्त आहार बहुत लाभदायक है। यह आपका मोटापा कम करने में तो मदद करता ही है, इसके साथ ही यह आपकी भूख कम कर आपको पेट भरे होने का एहसास कराता है।