Viral Video: कैमरे के फ्लैश से चिढ़कर हाथी ने शख्स को दौड़ाकर कुचला, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व में एक हाथी ने शख्स पर हमला कर दिया। यह हैरान करने वाला वीडियो देखकर हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है, जिसे आपको भी देखना चाहिए।
विस्तार
Elephant Ran Over And Crushed a Man: वाइल्डलाइफ सेंचुरी में जानवरों के साथ छेड़छाड़ करना कितना खतरनाक हो सकता है, इसका खौफनाक नजारा एक वायरल वीडियो में सामने आया है। यह घटना कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व की है, जहां एक हाथी ने एक व्यक्ति को बुरी तरह दौड़ाकर कुचल दिया। बताया जा रहा है कि शख्स की यह हरकत कैमरे की फ्लैश की वजह से हुई। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, एक शख्स कैमरे से हाथी की तस्वीर ले रहा था, जिसकी तेज रोशनी से हाथी भड़क उठा और उसने शख्स को दौड़ाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Daniel Osorio ~Yoga | Meditation | Breathwork~ (@thales_yoga)
क्या हुआ था?
वायरल वीडियो में एक विशाल हाथी सड़क के बीचों-बीच खड़ा होकर आराम से गाजर खा रहा था। यह एक ऐसा दृश्य था जिसे देखने के लिए लोग वहां भीड़ लगाए हुए थे। ऐसे में हाथी की तस्वीर लेने के लिए एक व्यक्ति सड़क के दूसरी ओर खड़े होकर हाथी की तस्वीर लेने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उस व्यक्ति ने अपने कैमरे से फ्लैश ऑन करके तस्वीर लेने की कोशिश की। कैमरे की तेज रोशनी से हाथी अचानक चौंक गया और वह गुस्से में उस व्यक्ति की तरफ दौड़ा।
हाथी को अपनी तरफ आते देख, वह व्यक्ति जान बचाने के लिए भागा। हाथी ने उसे सड़क पर दौड़ाकर गिरा दिया और कुचलने की कोशिश की। पास में मौजूद लोग इस घटना को देख रहे थे और चीख-पुकार मचा रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस हमले में शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके दोस्तों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया।
ये भी पढ़ें- Viral Video: ममतामयी चिड़िया ने अंडे बचाने के लिए ट्रैक्टर ड्राइवर से लिया 'पंगा', दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल
लोगों की प्रतिक्रिया
इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी नाराज हैं और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "इंसान अपनी एक गलती से किसी जानवर को भी हिंसक बना देता है।" वहीं दूसरे ने कहा, "यह इंसान की गलती है, जानवरों की नहीं।" यह घटना उन लोगों के लिए एक चेतावनी है जो वन्यजीवों के साथ खिलवाड़ करने की गलती करते हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @thales_yoga नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 12 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही इस वीडियो को 17 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।
अस्वीकरण: कृपया वन्यजीवों से जुड़ी सभी सुरक्षा नियमों का पालन करें और उनके आसपास हमेशा सतर्क रहें।