फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A motherly bird took on a tractor driver to save its eggs video goes huge viral

Viral Video: ममतामयी चिड़िया ने अंडे बचाने के लिए ट्रैक्टर ड्राइवर से लिया पंगा, दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल

Mon, 11 Aug 2025 05:36 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 11 Aug 2025 05:36 PM IST
सार

बॉलीवुड के एक लोकप्रिय फिल्म का डायलॉग है कि मां से बड़ा कोई योद्धा नहीं होता। इन दिनों इसी से संबंधित एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक चिड़िया अपने अंडों को बचाने के लिए जो करती है, वो देखने लायक है। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
A motherly bird took on a tractor driver to save its eggs video goes huge viral
चिड़िया का वायरल वीडियो - फोटो : Instagram/@rathore_dipubha_7

विस्तार

Bird Stopped Tractor Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। यह वीडियो एक छोटी सी चिड़िया और एक ट्रैक्टर ड्राइवर की कहानी बता रहा है, जिसमें मां की ममता और इंसानियत का अद्भुत संगम देखने को मिला है। वीडियो को देखकर हर कोई भावुक हो रहा है और इसकी जमकर तारीफ कर रहा है।

विज्ञापन

वीडियो की शुरुआत में, एक चिड़िया खेत के बीच में अपने कुछ अंडों के ऊपर बैठी हुई नजर आ रही है। तभी एक ट्रैक्टर खेत जोतते हुए तेजी से उसकी ओर बढ़ता है। जैसे ही ट्रैक्टर पास आता है, चिड़िया अपने अंडों को बचाने के लिए बहादुरी से उनके सामने खड़ी हो जाती है। वह अपने छोटे-छोटे पंखों को फैलाकर एक ढाल की तरह खड़ी हो जाती है, मानो कह रही हो कि जब तक मैं यहां हूं, कोई मेरे बच्चों को हाथ नहीं लगा सकता।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nikulsinh Bapu (@bapu__nikulsinh__rathod)




वीडियो में क्या है?
ट्रैक्टर चालक चिड़िया को दूर से ही देख लेता है और उसकी हिम्मत देखकर हैरान रह जाता है। वह तुरंत अपना ट्रैक्टर रोकता है, और वह उसे भगाने की बजाए कुछ ऐसा करता है जो दिल को छू लेता है। चालक ट्रैक्टर कि दिशा बदल देता है, और वह ट्रैक्टर को चिड़िया और उसके अंडों से दूर मोड़ लेता है। जैसे ही ट्रैक्टर चालक आगे बढ़ता है, चिड़िया संतुष्ट होकर अपने पंखों को समेट लेती है, लेकिन फिर भी वह अपनी जगह से हिलती नहीं है। वह अपने बच्चों के पास ही बैठी रहती है। इतना ही नहीं ट्रैक्टर चालक खेत के उस हिस्से को छोड़कर बाकी पूरी जमीन जोत देता है। ट्रैक्टर चालक की इस दयालुता को देखकर लोग सोशल मीडिया पर उसकी खूब प्रशंसा कर रहे हैं।

लोगों की प्रतिक्रिया
इस वीडियो को इंटरनेट पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी कड़ी में एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि, 'मां से बड़ा योद्धा कोई नहीं हो सकता।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'ट्रैक्टर ड्राइवर ने इंसानियत की मिसाल पेश की है।' इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @rathore_dipubha_7 नाम के यूजर ने शेयर किया है। बता दें कि खबर लिखने तक इस वीडियो को 9 करोड़ 72 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही इस वीडियो को 56 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed