फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Tea Day: गर्म चाय पीना सेहत पर पड़ सकता है भारी, हो सकती है जानलेवा बीमारी

Thu, 21 May 2020 10:37 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 21 May 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
International Tea Day 2020: drinking hot tea harmful effects on body
International Tea Day - फोटो : Pixabay/AmarUjala

चाय, एक ऐसा पेय, जो हम हिंदुस्तानियों की दिनचर्या का अहम हिस्सा बन गया है। अधिकतर लोगों के लिए हर दिन की शुरुआत सुबह की चाय के साथ होती है। अगर आप भी चाय पीने के शौकीन हैं तो हाल ही में हुए शोध पर आधारित यह खबर आपके लिए है। नियमित रूप से चाय पीने वाले लोगों का दिमाग चाय नहीं पीने वाले लोगों की अपेक्षा ज्यादा तंदुरुस्त रहता है। ये तो हो गई फायदे की बात, लेकिन अक्सर गर्म चाय पीना हमारी सेहत को भारी नुकसान भी पहुंचा सकता है। अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस पर आइए जानते हैं पिछले दिनों चाय पीने को लेकर हुए एक शोध के बारे में:

International Tea Day 2020: drinking hot tea harmful effects on body
tea

सिंगापुर में हुए एक शोध में ऐसा दावा किया गया है कि नियमित रूप से चाय पीने वाले लोगों का दिमाग, चाय नहीं पीने वाले लोगों की तुलना में ज्यादा तेज काम करता है। पूर्व में भी हुए कई शोधों में ये बात प्रमाणित हो चुकी है। दरअसल, दिमाग के प्रत्येक हिस्से का व्यवस्थित रहना स्वस्थ संज्ञानात्मक क्रिया यानी कि दिमाग की प्रतिक्रिया से जुड़ा हुआ है।

International Tea Day 2020: drinking hot tea harmful effects on body
ग्रीन टी - फोटो : Pixabay

नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर के असिस्टेंट प्रोफेसर फेंग लेई की अगुवाई में शोधार्थियों ने इन परिणामों तक पहुंचने के लिए 36 उम्रदराज लोगों के न्यूरोइमेजिंग डाटा को खंगाला। यह अध्ययन 2015 से लेकर 2018 के बीच 60 साल और उससे अधिक उम्र वाले 36 बुजुर्गों पर किया गया जिसमें उनकी सेहत संबंधी डाटा जुटाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Tea Day 2020: drinking hot tea harmful effects on body
green tea - फोटो : green tea

फेंग लेई ने कहा कि हमारे परिणाम मस्तिष्क के ढांचे पर चाय पीने से पड़ने वाले सकारात्मक योगदान की पुष्टि करते हैं। इससे साबित होता है कि नियमित रूप से चाय पीना दिमागी तंत्र में उम्र के कारण आने वाली गिरावट से भी बचाता है।

विज्ञापन
International Tea Day 2020: drinking hot tea harmful effects on body
Tea House(File Photo) - फोटो : Social media

चाय को लेकर पहले भी कई शोध हो चुके हैं। पूर्व के शोधों में यह बात साबित हो चुकी है कि चाय पीना कई दृष्टिकोण से सेहत के लिए फायदेमंद है। यह न केवल हमारे मूड/मिजाज में सुधार करता है, बल्कि हृदय और नसों संबंधी बीमारी से भी बचाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed