फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन चीजों का सेवन करें दही में मिलाकर, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

Sun, 04 Oct 2020 01:59 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Sun, 04 Oct 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
curd health benefits with different indian food items in hindi
। दही स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद भी होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

आमतौर पर दही का सेवन करना सभी लोगों को पसंद होता है। दही स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद भी होता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे स्वस्थ और फिट रहने के लिए किन चीजों का सेवन दही में मिलाकर करना चाहिए। इन चीजों का सेवन दही में मिलाकर करने से कई तरहों की बीमारियों से बचा जा सकता है। अगली स्लाइड्स में जानिए किन चीजों का सेवन दही में मिलाकर करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है...

curd health benefits with different indian food items in hindi
दही में चीनी और ड्राई फूट्स का सेवन करने से थकान और कमजोरी दूर होती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

चीनी और ड्राई फ्रूट्स

  • दही में चीनी और ड्राई फूट्स का सेवन करने से थकान और कमजोरी दूर होती है। दही में चीनी और ड्राई फ्रूट्स मिलाकर खाने से वजन भी बढ़ने लगता है। जो लोग वजन बढ़ाना चाहते हैं, उन्हें रोजाना दही में चीनी और ड्राई फ्रूट्स मिलाकर खाना चाहिए।
curd health benefits with different indian food items in hindi
दही में सौंफ मिलाकर खाने से अनिद्रा की समस्या दूर हो सकती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सौंफ

  • दही में सौंफ मिलाकर खाने से अनिद्रा की समस्या दूर हो सकती है। रोजाना दही में सौंफ मिलाकर खाने से पेट में गैस और जलन की समस्या भी दूर हो सकती है। अच्छी और गहरी नींद के लिए रोजाना दही में सौंफ मिलाकर सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
curd health benefits with different indian food items in hindi
पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए दही में काला नमक और भूना जीरा मिलाकर खाना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

काला नमक और भूना जीरा

  • पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए दही में काला नमक और भूना जीरा मिलाकर खाना चाहिए। दही में काला नमक और भूना जीरा मिलाकर खाने से पाचन संबंधित समस्याओं से छुटाकार मिल सकता है। जिन लोगों को भूख नहीं लगती हैं उन्हें रोजाना दही में काला नमक और भूना जीरा मिलाकर खाना चाहिए। रोजाना इसका सेवन करने से भूख न लगने की समस्या दूर हो सकती है।
विज्ञापन
curd health benefits with different indian food items in hindi
दही में केला मिलाकर खाना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

केला

  • दही में केला मिलाकर खाना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। पेट से संबंधित परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए दही में केला मिलाकर खाना चाहिए। दही में केला मिलाकर खाने से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रण में रहता है। 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed