फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   COVID-19 Update WHO Lists Six Variants Under Monitoring know covid risk assessment

Covid-19: कोरोना की कम होती रफ्तार पर नहीं टला खतरा, एक-दो नहीं इन 6 वैरिएंट्स को WHO मान रहा है चिंताजनक

Sun, 22 Jun 2025 07:12 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 22 Jun 2025 07:12 PM IST
सार

डब्ल्यूएचओ के हालिया अपडेट्स पर नजर डालें तो पता चलता है कि मौजूदा समय में सिर्फ NB.1.8.1 ही नहीं बल्कि कोरोना के 6 वैरिएंट्स को वैरिएंट ऑफ मॉनिटरिंग के रूप में रखा गया है। इससे संभावित खतरों को देखते हुए विशेषज्ञों की टीम लगातार इसपर नजर बनाए हुए है।
 

विज्ञापन
COVID-19 Update WHO Lists Six Variants Under Monitoring know covid risk assessment
कोरोनावायरस अपडेट्स - फोटो : Freepik.com

विस्तार

Covid-19: कोरोनावायरस का संक्रमण और हर आठ-दस महीने में एक नई लहर, पिछले करीब 5 साल से ये क्रम लगातार जारी है। ओमिक्रॉन और इसके सब-वैरिएंट्स के कारण हाल के दिनों में फिर से कई देशों में संक्रमण की एक नई लहर देखी गई। मई का महीना भारत के लिए भी कोरोना को लेकर काफी चुनौतीपूर्ण रहा है।

विज्ञापन


22 मई से 15 जून के बीच यहां संक्रमण के एक्टिव मामले बढ़कर 7400 के करीब हो गए थे, हालांकि अब इसमें धीरे-धीरे कमी आ रही है। 22 जून (रविवार) को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविड डैशबोर्ड पर साझा की गई जानकारियों के मुताबिक कोरोना के एक्टिव मामले अब घटकर 4754 रह गए हैं। 
विज्ञापन


दुनिया के तमाम देशों में कोरोना की इस लहर के लिए मुख्यरूप से निंबस (Nimbus) और स्ट्राटस (Stratus) वैरिएंट को जिम्मेदार माना जा रहा है। एनबी.1.8.1 को अनौपचारिक रूप से “निंबस” उपनाम दिया गया है, वहीं एक्सएफजी को स्ट्राटस कहा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मई महीने में कोरोना के बढ़ते जोखिमों को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने NB.1.8.1 को वैरिएंट ऑफ मॉनिटरिंग के रूप में वर्गीकृत कर दिया, इससे पहले इसे वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट के रूप में रखा गया था। 

COVID-19 Update WHO Lists Six Variants Under Monitoring know covid risk assessment
कोरोना संक्रमण और इसका खतरा - फोटो : Adobe Stock Photos

वैरिएंट ऑफ मॉनिटरिंग का मतलब क्या है?

वैरिएंट ऑफ मॉनिटरिंग का मतलब है कि अब वायरस के इस रूप को लेकर प्राथमिकता के आधार पर ध्यान देने और निगरानी की आवश्यकता है। वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट के दौरान वायरस में हुए परिवर्तन और इसके प्रभाव को समझने की कोशिश की जाती है, इस वर्गीकरण का मतलब होता है कि वैरिएंट ज्यादा चिंताजनक नहीं है।

डब्ल्यूएचओ के हालिया अपडेट्स पर नजर डालें तो पता चलता है कि मौजूदा समय में सिर्फ NB.1.8.1 ही नहीं बल्कि कोरोना के 6 वैरिएंट्स को 'वैरिएंट ऑफ मॉनिटरिंग' के रूप में रखा गया है। इससे संभावित खतरों को देखते हुए विशेषज्ञों की टीम लगातार इसपर नजर बनाए हुए है।

COVID-19 Update WHO Lists Six Variants Under Monitoring know covid risk assessment
कोरोना के सबसे खतरनाक वैरिएंट्स - फोटो : Adobe stock photos

6 वैरिएंट्स 'वैरिएंट ऑफ मॉनिटरिंग' के रूप में वर्गीकृत

डब्ल्यूएचओ ने एक अपडेटस में 23 मई 2025 तक कोरोना के 6 वैरिएंट्स को वैरिएंट ऑफ मॉनिटरिंग वर्गीकृत किया था।

ये 6 वैरिएंट्स KP.3, KP.3.1.1, LB.1, XEC, LP.8.1और NB.1.8.1 हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक वैज्ञानिकों की टीम ने इन वैरिएंट्स में कुछ अतिरिक्त म्यूटेशंस देखे हैं जो इसकी संक्रामकता का तेजी से बढ़ाने वाले हो सकते हैं। वैज्ञानिकों ने पाया है कि ये वैरिएंट किसी आबादी में तेजी से संक्रमण बढ़ाने का कारण बन सकते हैं जिसे लेकर सभी लोगों को अलर्ट रहने की आवश्यकता है।

COVID-19 Update WHO Lists Six Variants Under Monitoring know covid risk assessment
कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव के लिए करें उपाय - फोटो : Adobe stock photos

हर साल देखी जा सकती है एक हल्की लहर

कोरोना के जोखिमों को देखते हुए चाइनीज यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग में श्वसन चिकित्सा के प्रोफेसर डेविड हुई शू-चियोंग कहते हैं, वैश्विक आबादी में एंटीबॉडी के स्तर में गिरावट के कारण हर छह से नौ महीने में कोरोना का प्रकोप देखा जाता रहा है, ये आगे भी देखा जाता रह सकता है। इससे बचाव को लेकर हमें पहले से अलर्ट रहने की आवश्यकता है।

कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए उच्च जोखिम समूह (65 साल से अधिक उम्र, कोमोरबिडिटी के शिकार) वाले लोगों को सालाना डॉक्टर की सलाह के आधार पर  कोविड-19 टीकाकरण जरूर कराना चाहिए।



------------
स्रोत
Currently circulating COVID-19 Variants under Monitoring 


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed