फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Coronavrirus WHO new report says China study says animals likely source of covid 19

विश्व स्वास्थ्य संगठन का दावा: वुहान लैब से नहीं फैला कोरोना, किसी जानवर से इंसान तक पहुंचा है

Mon, 29 Mar 2021 11:43 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 29 Mar 2021 11:43 AM IST
सार

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन का दावा- वुहान लैब से कोरोना नहीं फैला, किसी जानवर से इंसान तक पहुंचा है 
  • चमगादड़ से अन्य जानवरों के जरिए कोरोना वायरस के इंसानों में फैलने की आशंका है

विज्ञापन
Coronavrirus WHO new report says China study says animals likely source of covid 19
कोरोना वायरस - फोटो : iStock

विस्तार

कोरोना वायरस कैसे फैला, यह इंसानों तक आखिर कैसे पहुंचा, इसको लेकर पिछले एक साल से अध्ययन चल रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम ने इसका पता लगाने के लिए हाल ही में चीन के वुहान शहर का दौरा किया था। दरअसल, वुहान में ही पहली बार कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। चीन पर बहुत पहले से यह आरोप लगते आ रहे हैं कि वुहान में स्थित उसकी लैब से ही कोरोना वायरस फैला है। हालांकि चीन ने हमेशा से इस बात से इनकार किया है। अब विश्व स्वास्थ्य संगठन के अध्ययन में यह दावा किया जा रहा है कि वुहान लैब से कोरोना नहीं फैला है, बल्कि यह किसी जानवर से इंसान तक पहुंचा है। 

विज्ञापन


कोरोना वायरस की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की जिस टीम ने चीन का दौरा किया था, उसके मुताबिक चमगादड़ से अन्य जानवरों के जरिए कोरोना वायरस के इंसानों में फैलने की आशंका है। लैब (प्रयोगशाला) से वायरस फैलने की आशंका बहुत कम है। यह जानकारी समाचार एजेंसी एपी को मिली जांच टीम की मसौदा रिपोर्ट में दी गई है। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विश्व स्वास्थ्य संगठन की जांच टीम ने लैब से वायरस के लीक होने के पहलू को छोड़कर अन्य सभी पहलुओं पर आगे जांच करने का प्रस्ताव रखा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अधिकारी ने पिछले हफ्ते ही कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि कोरोना की उत्पत्ति से संबंधित रिपोर्ट अगले कुछ दिन में जारी कर दी जाएगी। बताया जा रहा है कि इस रिपोर्ट में चार सिद्धांत और एक संभावित निष्कर्ष शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, रिपोर्ट जारी करने में लगातार देरी हो रही है, जिससे कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि कहीं चीनी पक्ष जांच के नतीजों को प्रभावित करने की कोशिश तो नहीं कर रहा ताकि चीन पर इस महामारी को फैलाने का दोष न लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed