फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: चीन की कोरोना वैक्सीन पर नया खुलासा, अब तक एक लाख से ज्यादा लोगों को लगाया जा चुका है टीका

Sun, 13 Sep 2020 08:19 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 13 Sep 2020 08:19 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine updates in hindi china vaccine update china national biotec group vaccine trial update
China Coronavirus Vaccine updates - फोटो : Pixabay/Amarujala

दुनियाभर के लोगों को कोरोना वैक्सीन के बाजार में आने का बेसब्री से इंतजार है, जबकि रूस और चीन दो ऐसे देश बन गए हैं, जो ट्रायल पूरा होने से पहले से ही लोगों को वैक्सीन की खुराक दे रहे हैं। अब चीन की वैक्सीन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस देश में अब तक एक लाख से भी ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है और जिन लोगों को वैक्सीन की दो खुराक दी गई हैं, उनमें अभी तक किसी भी तरह के दुष्प्रभाव नहीं दिखे हैं। इस वैक्सीन को बनाने वाली कंपनी 'चाइना नेशनल बायोटेक ग्रुप' ने इसे एक सुरक्षित दवा बताया है। आइए जानते हैं इस वैक्सीन से जुड़े ताजा अपडेट्स... 

Coronavirus Vaccine updates in hindi china vaccine update china national biotec group vaccine trial update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चाइना नेशनल बायोटेक ग्रुप के सलाहकार झोउ सोंग के मुताबिक, चीन में आपातकालीन इस्तेमाल के लिए कोरोना की तीन वैक्सीन को मंजूरी दी गई है, जिनमें से दो वैक्सीन तो चाइना नेशनल बायोटेक ग्रुप ने ही विकसित किए हैं। उन्होंने बताया कि वैक्सीन की डोज उन लोगों को दिए जा रहे हैं, जिन्हें उच्च जोखिम वाले जगहों या फिर विदेश भेजा गया था। इसमें स्वास्थ्य कर्मचारी, राजनयिक और अन्य कर्मचारी शामिल हैं। 

Coronavirus Vaccine updates in hindi china vaccine update china national biotec group vaccine trial update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हाल ही में चाइना नेशनल बायोटेक ग्रुप (सीएनबीजी) और सिनोवैक बायोटेक लिमिटेड ने बताया था कि चार और देशों ने अपने यहां चीन में बने कोरोना वैक्सीन के अंतिम चरण के ट्रायल को मंजूरी दे दी है। इसमें सर्बिया और पाकिस्तान जैसे देश शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine updates in hindi china vaccine update china national biotec group vaccine trial update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चाइना नेशनल बायोटेक ग्रुप के तीसरे चरण के ट्रायल में 10 देशों के करीब 50 हजार लोग शामिल हो सकते हैं। हालांकि संयुक्त अरब अमीरात, पेरू, बहरीन, जॉर्डन, मोरक्को और अर्जेंटीना जैसे देशों में तो इस वैक्सीन के ट्रायल पहले से ही चल रहे हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus Vaccine updates in hindi china vaccine update china national biotec group vaccine trial update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हाल ही में चीन ने अपनी पहली कोरोना वैक्सीन को दुनिया के सामने पेश किया था, जिसे सिनोवैक बायोटेक और सिनोफॉर्म ने मिलकर तैयार किया है। हालांकि यह वैक्सीन बाजार में कब तक आएगी, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक यह उपलब्ध हो पाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed