फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Coronavirus vaccine update WHO Approves China Sinovac Covid Vaccine For Emergency Use

कोरोना वैक्सीन: चीन के सिनोवैक टीके में क्या है खास, जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दी है मंजूरी

Wed, 02 Jun 2021 04:07 PM IST
सोनू शर्मा बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 02 Jun 2021 04:07 PM IST
सार

  • इस वैक्सीन की दो डोज लेनी होगी और दूसरी डोज पहली डोज लेने के दो से चार सप्ताह बाद लग सकती है। 
  • सिनोवैक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे एक स्टैंडर्ड रेफ्रिजरेटर में दो-आठ डिग्री सेल्सियस पर स्टोर किया जा सकता है।

विज्ञापन
Coronavirus vaccine update WHO Approves China Sinovac Covid Vaccine For Emergency Use
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड-19 के लिए चीन में बने एक अन्य टीके के भी आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। ये टीका चीन की फार्मा कंपनी सिनोवैक ने तैयार किया है। इससे पहले डब्ल्यूएचओ ने सिनोफार्मा के टीके को अनुमति दी थी। डब्लूएचओ ने तमाम देशों, एजेंसियों और समुदायों को भरोसा दिया है कि यह टीका सुरक्षा और प्रभाव के लिहाज से अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरता है। इस टीके को आपातकालीन मंजूरी मिलने से अब इसे कोवैक्स कार्यक्रम के तहत भी इस्तेमाल किया जा सकेगा, जिसका उद्देश्य समान रूप से सभी के लिए टीकों को उपलब्ध कराना है। 

विज्ञापन


यह वैक्सीन हालांकि पहले से ही कई देशों में इस्तेमाल हो रही है। इसे 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को दिया जा सकता है। इस वैक्सीन की दो डोज लेनी होगी। दूसरी डोज पहली डोज लेने के दो से चार सप्ताह बाद लग सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि आपातकालीन मंजूरी का मतलब है कि यह वैक्सीन सुरक्षा, प्रभाव और उत्पादन लिए सभी अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करती है। 
विज्ञापन


अध्ययनों से पता चलता है कि जिन लोगों को सिनोवैक वैक्सीन लगाई गई थी, उनमें आधे से ज्यादा लोगों में बीमारी के लक्षण नहीं आए और वैक्सीन लेने वाले जिन लोगों पर अध्ययन किया गया उनमें से किसी में भी गंभीर लक्षण नजर नहीं आए और उनमें से किसी को भी अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ी। इस वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद यह उम्मीद की जा रही है कि इससे 'कोवैक्स कार्यक्रम' को मजबूती मिलेगी जो कि फिलहाल वैक्सीन आपूर्ति की समस्या से जूझ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य उत्पादों के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की सहायक महानिदेशक डॉक्टर मरियांजेला सिमाओ ने कहा, 'दुनिया को कोविड-19 के कई टीकों की जरूरत है ताकि पूरी दुनिया में मौजूद असमानता को दूर किया जा सके। हम दवा बनाने वालों से अनुरोध करते हैं कि वो कोवैक्स में साझेदारी करें, अपनी जानकारी और डाटा साझा करें जिससे इस महामारी पर नियंत्रण पाया जा सके।' वैक्सीन की वैश्विक कोवैक्स साझेदारी के लिए डब्लूएचओ की मंजूरी जरूरी होती है। तभी टीके की सप्लाई हो सकती है। 

कई देशों को दे रहा है चीन वैक्सीन

चीन के साथ-साथ चिली, ब्राजील, इंडोनेशिया, मेक्सिको, थाईलैंड और तुर्की समेत कई देशों में पहले से ही यह वैक्सीन दी जा रही है। वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सिनोवैक का कहना है कि उसने मई महीने के अंत तक देश और विदेश में करीब 60 करोड़ से अधिक खुराक की आपूर्ति की है। 

सिनोवैक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे एक स्टैंडर्ड रेफ्रिजरेटर में दो-आठ डिग्री सेल्सियस पर स्टोर किया जा सकता है। इसका सीधा मतलब यह है कि यह वैक्सीन विकासशील देशों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है, जो दूसरी बहुत सी वैक्सीन के लिए मानक तापमान (बेहद कम) पर वैक्सीन स्टोर कर पाने में अक्षम हैं। 

यह मंजूरी ऐसे समय में मिली है जब डब्ल्यूएचओ, विश्व व्यापार संगठन, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक के प्रमुखों ने महामारी को समाप्त करने के लिए मदद के तौर पर 50 अरब डॉलर निवेश की अपील की है। एक संयुक्त बयान में इन सभी अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने कहा है कि दुनिया एक खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है और टीकों की पहुंच में असमानता ने महामारी को और बढ़ाया है और इसकी कमी के कारण कइयों ने अपनी जान गंवाई है। 

इन संस्थाओं ने वैक्सीन उत्पादन, ऑक्सीजन आपूर्ति और कोविड के उपचार के लिए वित्तीय निवेश का आह्वान किया है। उन्होंने इस बात का आश्वासन भी दिया है कि यह मदद समान रूप से वितरित की जाएगी। उन्होंने अमीर देशों से विकासशील और गरीब देशों को तुरंत टीकों के खुराक का दान देने भी आह्वान किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed