कोरोना वैक्सीन को लेकर देश- दुनिया में ट्रायल चल रहे हैं। इसी बीच भारत की प्रमुख दवाई कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कोरोना वैक्सीन पर फेस 2, 3 का क्लीनिकल ट्रायल शुरू करने जा रहा है। आपको बता दें पिछले महीने सीरम इंस्टीटयूट को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड (AZD 1222) पर ट्रायल करने की अनुमति दे दी थी। इस दवाई का अगर ट्रायल सफल रहता है तो ये कोरोना वैक्सीन पर भारत के लिए बड़ी उपलब्धि हो सकती है। आइए जानते हैं सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के इस ट्रायल के बारे में सबकुछ...
{"_id":"5f3d2bac8ebc3e3ccc5f6a60","slug":"coronavirus-vaccine-update-serum-institute-initiate-phase-2-3-clinical-study-on-1600-volunteers-for-potential-covid-19-vaccine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत में इस वैक्सीन की फेज 2 और 3 की क्लिनिकल स्टडी की तैयारी, जानें किन्हें लगाई जाएगी वैक्सीन","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
भारत में इस वैक्सीन की फेज 2 और 3 की क्लिनिकल स्टडी की तैयारी, जानें किन्हें लगाई जाएगी वैक्सीन
Wed, 19 Aug 2020 07:32 PM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Wed, 19 Aug 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन को लेकर देश- दुनिया में ट्रायल चल रहे हैं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
कोरोना वायरस- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
इस स्टीड में इन बातों पर गौर किया जाएगा...
- क्लीनिकल ट्रायल रजिस्ट्री जनरल ऑफ इंडिया के अनुसार सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का फेस-2, 3 का ट्रायल में वैक्सीन की सेफ्टी, टॉलेरेबिलिटी (सहनशीलता) और इम्यूनोजेनिसिटी (प्रतिरक्षाजनकता) का आकलन किया जाएगा।
कोरोना वायरस- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
1600 लोगों पर होगा ट्रायल
- सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा 18 साल और 18 साल से ऊपर के लोगों पर फेस 2, 3 का ट्रायल किया जाएगा। इस स्टडी को भारत के 17 स्थानों पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
400 प्रतिभागी इम्युनोगेन्सिटी कोहोर्ट का हिस्सा होंगे और उन्हें क्रमशः: कोविशिल्ड या ऑक्सफोर्ड/ AZ-ChAdOx1 nCoV-19 के लिए नियुक्त किया जाएगा। इन 400 लोगों को 3:1 अनुपात में सिलेक्ट किया जाएगा। बाकी 1200 लोग सेफ्टी कोहोर्ट का हिस्सा होंगे और इन लोगों को भी 3:1 के अनुपात में सिलेक्ट किया जाएगा। इन लोगों को Covishield या placebo के लिए नियुक्त किया जाएगा। क्लीनिकल ट्रायल रजिस्ट्री जनरल ऑफ इंडिया के अनुसार एक दिन में इन लोगों को दो डोज दी जाएंगी।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
इन लोगों को किया जाएगा शामिल
- इसमें 18 वर्ष या उससे अधिक वर्ष के लोगों को शामिल किया गया है। इन लोगों को लिखित में देना होगा कि ये ट्रायल के दौरान स्टडी जगह से बाहर नहीं जाएंगे और सभी नियमों का पालन करेंगे। स्वस्थ लोगों को ही इस ट्रायल में शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही प्रेगेंट महिलाएं ट्रायल में शामिल नहीं हो सकती हैं।