कोरोना वायरस की वैक्सीन या दवा आखिरकार कब आएगी, इसको लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हालांकि पहले से ही मौजूद कुछ दवाओं की मदद से संक्रमित मरीजों की जान जरूर बचाई जा रही है। इस बीच कोरोना वायरस के इलाज को लेकर सोशल मीडिया पर एक मैसेज लगातार वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि कोरोना का घरेलू इलाज मिल गया है और उसे एक भारतीय छात्र ने खोजा है। उस मैसेज में यह भी दावा किया गया है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस घरेलू इलाज को मंजूरी भी प्रदान कर दी है। आइए जानते हैं सोशल मीडिया पर वायरल उस मैसेज में क्या लिखा है और उसमें कितनी सच्चाई है।
Coronavirus: क्या काली मिर्च से हो सकता है कोरोना का इलाज? सोशल मीडिया पर लोग कर रहे दावे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायरल मैसेज में क्या लिखा है?
some ginger juice for consecutive 5 days would suppress the effects of corona. And eventually go away 100%
मैसेज में लिखा है, 'पॉन्डिचेरी विश्वविद्यालय के एक भारतीय छात्र रामू ने कोरोना वायरस का घरेलू इलाज ढूंढ लिया है, जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पहली बार में ही मंजूरी दे दी। उसने ये साबित कर दिया कि एक चम्मच काली मिर्च का चूर्ण, दो चम्मच शहद और थोड़ा सा अदरक का रस, लगातार पांच दिनों तक लिया जाए तो कोरोना के प्रभाव को 100 फीसदी खत्म किया जा सकता है। पूरी दुनिया इस उपाय को स्वीकार करने लगी है।'
- Entire world is starting to accept this remedy. Finally a good news In 2020!!
PLEASE CIRCULATE THIS INFORMATION TO ALL YOUR FAMILY MEMBERS AND FRIENDS.
Fwd As Received🙏🏻
क्या है मैसेज की सच्चाई?
Claim: The home remedy cure for #COVID19, approved by @WHO, has been found by a Pondicherry University student.#PIBFactCheck: This is #FakeNews. Though, there are many vaccines under trial, @WHO has not approved any such cure for #COVID19. pic.twitter.com/BCUgTFMsau
फिलहाल जो मैसेज वायरल हो रहा है, ऐसा नहीं है कि यह पहली बार हुआ है। इससे पहले भी यह मैसेज कई बार वायरल हो चुका है। इस बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने तो पहले ही यह साफ कर दिया है कि कोरोना वायरस की अब तक कोई दवा नहीं बनी है और न ही काली मिर्च के सेवन से कोरोना वायरस से बचा जा सकता है। इसके अलावा पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने अगस्त महीने में ट्वीट कर इस मैसेज को फेक न्यूज बताया था और कहा था कि कई वैक्सीन के ट्रायल चल रहे हैं, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस के लिए इस तरह के किसी भी इलाज को मंजूरी नहीं दी है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने में जरूर कारगर है काली मिर्च
Our immune system protects our body from outside invaders such as bacteria, virus and toxins.
हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली हमारे शरीर को बाहरी आक्रमणकारियों, जैसे- बैक्टीरिया, वायरस और विषाक्त पदार्थों से बचाती है। इसलिए प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने में मदद करने के लिए हमें अपने आहार में हल्दी और काली मिर्च जैसे प्रतिरक्षा बढ़ाने वाले मसालों को जरूर शामिल करना चाहिए। आयुष मंत्रालय के मुताबिक, हल्दी और काली मिर्च एक शक्तिशाली संयोजन है।
To help our immune system function better we should include immunity-boosting spices like haldi and pepper to our diet. #Turmeric and #Blackpepper is a powerful combination. pic.twitter.com/X0iheXyJM9
सर्दी-जुकाम में भी राहत दिला सकती है काली मिर्च
चूंकि काली मिर्च में रोगाणुरोधी गुण भी मौजूद होते हैं, इसलिए इसका इस्तेमाल खांसी और सर्दी-जुकाम के उपचारों में व्यापक रूप से किया जाता है। इसे कफ को कम करने में भी सहायक माना जाता है। हालांकि ज्यादा मात्रा में इसका सेवन फायदे की जगह शरीर के लिए नुकसानदायक भी सिद्ध हो सकता है। इसलिए इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करें या उससे पहले किसी स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें।