फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसे लोगों को ज्यादा काटते हैं मच्छर, क्या ब्लड ग्रुप से है कोई कनेक्शन?

Fri, 11 Sep 2020 08:37 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 11 Sep 2020 08:37 AM IST
विज्ञापन
Mosquitoes bite these people more than others
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मच्छर एक ऐसा कीट है जो आपकी रातों की नींद खराब कर सकता है। मानसून के दिनों में तो जैसे मच्छरों का भरमार हो जाती है, क्योंकि ये नमी में पनपने वाला जीव हैं। मच्छर के काटने से कई बीमारियां जैसी मलेरिया, डेंगू आदि हो जाती हैं। मच्छरों से बचने के लिए के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। कुछ लोगों को कहते सुना होगा कि मुझे कुछ ज्यादा ही मच्छर काटते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि ये बात सच है। मच्छर कुछ लोगों को ज्यादा काटते हैं। आइए जानते हैं कि मच्छर किन लोगों  को ज्यादा काटते हैं...

Mosquitoes bite these people more than others
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

ये बात सुनने में अजीब लगती है लेकिन वैज्ञानिकों के मुताबिक इंसान को नर मच्छर नहीं केवल मादा मच्छर ही काटती हैं। मादा मच्छर को प्रजनन के लिए कुछ पोषक तत्वों का आवश्यकता होती है। मादा मच्छर इंसान के खून से पोषक तत्व लेने के बाद प्रजनन करती है।    
 

Mosquitoes bite these people more than others
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मादा मच्छर अपनी महसूस करने की क्षमता (सेंसिंग ऑर्गेन्स) से गंध को पहचान लेती है। सांस को छोड़ते समय निकलने वाली कार्बन डाईऑक्साइड (CO2) गैस से मच्छर तेजी से आकर्षित होते हैं। इसलिए सांस छोड़ते समय इंसानों को मच्छर ज्यादा काटते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mosquitoes bite these people more than others
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शोधकर्ताओं के मुताबिक, कुछ गंध से मच्छर बहुत जल्दी आकर्षित होते हैं। इंसान के शरीर का तापमान बढ़ने से जब बैक्टीरिया उत्पन्न होते हैं तो शरीर में गंध आने लगती है, इसलिए कुछ लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं। पसीना आने पर शरीर में यूरिक एसिड, लैक्टिक एसिड और अमोनिया जैसे तत्व निकलते हैं, इनकी गंध से तेजी से मच्छर पास आते हैं।
 
 

विज्ञापन
Mosquitoes bite these people more than others
इन ब्लड ग्रुप के लोगों को ज्यादा काटते हैं मच्छर(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

जापान के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए शोध के अनुसार, 'ओ' ब्लड ग्रुप वालों को मच्छर ज्यादा काटते हैं। जिन लोगों का ब्लड ग्रुप 'ए' होता है उन्हें मच्छर 'ओ' की तुलना में कम काटते हैं, तो वहीं 'बी' ग्रुप वाले लोगों को मच्छर सामान्य तौर पर काटते हैं।
 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed