कोरोना वायरस की वजह से पिछले काफी समय से बच्चों को स्कूल जाने की अनुमति नहीं थी, परंतु अब भारत सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार कक्षा 9 से 12 तक के बच्चे स्कूल जा सकते हैं। बच्चों को स्कूल भेजने से पहले अभिभावकों को लिखित अनुमति देनी होगी कि वे बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार हैं। कोरोना वायरस का खतरा अभी भी बना हुआ है, जिस वजह से शिक्षकों और छात्रों का अपना विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए शिक्षकों और छात्रों को किन बातों का विशेष ध्यान रखना होगा। इन बातों का ध्यान रखने से संक्रमण का खतरा काफी कम हो जाता है। अगली स्लाइड्स में जानिए कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए शिक्षकों और बच्चों को किन बातों का ध्यान रखने की आवश्यकता है....
{"_id":"5f5a3b578ebc3e36891484fb","slug":"coronavirus-tips-and-tricks-covid-19-new-guidelines-for-teachers-and-students","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए शिक्षकों और छात्रों को इन बातों का रखना होगा ध्यान, संक्रमण का खतरा होगा कम","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए शिक्षकों और छात्रों को इन बातों का रखना होगा ध्यान, संक्रमण का खतरा होगा कम
Thu, 10 Sep 2020 08:34 PM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Thu, 10 Sep 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
भारत सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार कक्षा 9 से 12 तक के बच्चे स्कूल जा सकते हैं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
Trending Videos
कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना बहुत जरूरी है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें
- कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना बहुत जरूरी है। छात्रों और शिक्षकों को इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करना है।
फेस मास्क या फेस शील्ड का प्रयोग करने से कोरोना वायरस से संक्रमण का खतरा काफी कम हो जाता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
फेस मास्क या फेस शील्ड का प्रयोग करें
- छात्रों और शिक्षकों को फेस मास्क या फेस शील्ड का प्रयोग करना होगा। फेस मास्क या फेस शील्ड का प्रयोग करने से कोरोना वायरस से संक्रमण का खतरा काफी कम हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सभी जरूरी समान को सैनिटाइज करें
- स्कूल में सभी जरूरी समान को सैनिटाइज करना बहुत जरूरी है। डेस्क, कुर्सी, डस्टर, चॉक और किताबों को रोजाना सैनिटाइज करवाएं। रोजाना कोरोना के हजारों नए मामले सामने आ रहे हैं, जिस वजह से कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
अपने हाथों को समय- समय पर सैनिटाइज करें- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
स्वच्छता का पूरा ध्यान रखें
- कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें। कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए स्वच्छता का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अपने हाथों को समय- समय पर साबुन से धो लें या सैनिटाइज कर लें।