फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: कोरोना वायरस के खिलाफ असर दिखा रही बीसीजी वैक्सीन, शोध में दावा- कम हो जाती है संक्रमण की रफ्तार

Mon, 03 Aug 2020 07:08 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 03 Aug 2020 07:08 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus study says BCG vaccine can slow down covid 19 infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay/Social media

कोरोना की वैक्सीन जल्द से जल्द बाजार में उपलब्ध कराने के लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक प्रयास कर रहे हैं। ब्रिटेन, अमेरिका, चीन और रूस की वैक्सीन ट्रायल के अंतिम चरण में हैं यानी उनके सफल होने की घोषणा कभी भी हो सकती है। हालांकि जब तक कोरोना की कारगर वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो जाती, तब तक वैज्ञानिक अन्य बीमारियों के लिए इस्तेमाल होने वाले टीकों पर भी शोध कर रहे हैं। ताजा रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि टीबी के लिए इस्तेमाल होने वाली बीसीजी वैक्सीन कोरोना वायरस के खिलाफ भी असर दिखा रही है। साइंस एडवांसेज नाम के जर्नल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीजी वैक्सीन कम से कम पहले 30 दिनों में फैलने वाले कोरोना संक्रमण की रफ्तार को धीमा कर सकती है। 

Coronavirus study says BCG vaccine can slow down covid 19 infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अमेरिकन एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ साइंस के मुताबिक, बीसीजी का टीका लगाना जिन देशों में अनिवार्य है, वहां कोरोना वायरस के प्रसार के पहले 30 दिनों में कम संक्रमण और कम मृत्यु दर देखी गई। ऐसे में शोधकर्ताओं ने अनुमान लगाया कि अगर अमेरिका में भी दशकों पहले बीसीजी वैक्सीन को अनिवार्य कर दिया गया होता तो वहां मृत्यु दर अभी की अपेक्षा काफी कम होती। शोधकर्ताओं के मुताबिक, 29 मार्च तक अमेरिका में कोरोना वायरस से 2400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी जबकि अगर लोगों को बीसीजी वैक्सीन लगाई गई होती तो यह आंकड़ा 500 के नीचे ही होता। इस शोध का विश्लेषण 134 देशों के डाटा के आधार पर किया गया।  

Coronavirus study says BCG vaccine can slow down covid 19 infection
बीसीजी वैक्सीन कोरोना - फोटो : Amar Ujala

किन देशों में अनिवार्य है बीसीजी टीका? 

  • भारत और चीन में बीसीजी टीका राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान में शामिल है। शोधकर्ताओं का मानना है कि इसी वजह से यहां मृत्यु दर कम रही है। कुछ डॉक्टरों का भी मानना है कि बीसीजी वैक्सीन कोरोना से जुड़ी परेशानियों से बचने में मदद कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus study says BCG vaccine can slow down covid 19 infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

बच्चों को लगाया जाता है बीसीजी का टीका

  • बीसीजी का टीका जन्म से 15 दिन के अंदर बच्चों को लगाया जाता है। यह कई संक्रामक बीमारियों से बच्चों को बचाता है, खासकर टीबी जैसी खतरनाक बीमारी से।   
विज्ञापन
Coronavirus study says BCG vaccine can slow down covid 19 infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बीसीजी वैक्सीन का चल रहा क्लिनिकल ट्रायल 

  • भारत में तो महाराष्ट्र सरकार कोरोना मरीजों पर बीसीजी वैक्सीन का असर देखने के लिए क्लिनिकल ट्रायल भी कर रही है। इसके तहत 250 मरीजों को बीसीजी वैक्सीन लगाई गई है। इसके नतीजों के आने में दो से तीन महीने का वक्त लगेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed