फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Coronavirus News In Hindi : T Cells Helps To Eliminate Coronavirus From The Body, Report Published In Nature Journal

शरीर में मौजूद टी-सेल्स वायरस को खत्म करने में होती है मददगार

Sun, 02 Aug 2020 03:48 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 02 Aug 2020 03:48 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus News In Hindi : T Cells Helps To Eliminate Coronavirus From The Body, Report Published In Nature Journal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना संक्रमण की चपेट में न आने के बाद भी कुछ लोगों के शरीर में वायरस से लड़ने की क्षमता रहती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसे लोगों में संक्रमण अगर होता है तो रोग के घातक होने का खतरा कम रहता है।

विज्ञापन


जर्मनी में 68 स्वस्थ युवाओं पर हुए शोध में देखने को मिला है कि बिना संक्रमण की चपेट में आए ही उनके शरीर में वायरस से लड़ने की क्षमता है। नेचर जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार वैज्ञानिक उस वक्त हैरान रह गए जब उन्हें पता चला कि इनमें से 35 फीसदी युवाओं के शरीर में टी-सेल्स भी हैं जो वायरस को खत्म करने में मददगार होती है।
विज्ञापन


संक्रमण के खिलाफ 'क्रॉस रिएक्टिविटी'
वैज्ञानिकों का तर्क है कि बिना संक्रमण की चपेट में आए लोगों के शरीर में टी-सेल्स की मौजूदगी का मतलब पहले हुए किसी संक्रमण से ये सक्रिय हुई हों जो कोरोना में सुरक्षा दे रही हैं। टी-कोशिका की मेमोरी शरीर में उसी प्रकार के वायरस के प्रवेश करने पर शरीर की इम्यूनिटी को सक्रिय कर देती है जिसे वैज्ञानिक भाषा में ‘क्रॉस-रिएक्टिवटी’ कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना के 89 फीसदी मरीजों में टी-सेल्स...
वैज्ञानिक 21 वर्ष से 81 वर्ष की उम्र के 18 कोरोना संक्रमित मरीजों और 20 से 64 वर्ष के स्वस्थ लोगों के रक्त के सैंपल की जांच के बाद इस परिणाम पर पहुंचे हैं। कोरोना के 83 फीसदी मरीजों में टी-कोशिका है। संभव है कि अधिक संख्या में बच्चे और युवा कोरोना संक्रमण की चपेट में इसी कारण नहीं आ रहे, क्योंकि उनके भीतर टी-सेल्स की मौजूदगी पहले से है।


दो तरह की टी-कोशिकाएं रखती हैं सुरक्षित
टी-सेल्स दो तरह की होती हैं। एक को हेल्पर और दूसरी किलर-टी सेल्स। किलर टी-सेल्स संक्रमित हो चुकी कोशिकाओं को खत्म करती है। हेल्पर टी-सेल्स का काम शरीर की इम्यूनिटी के साथ समन्वय स्थापित करना होता है। केमिकल संदेशों के जरिए वो टी-सेल्स को अलर्ट करती है। टी-सेल्स या कोशिकाएं बोन मैरो में होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed