फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Symptoms: आ गया कोरोना का नया लक्षण, हो जाएं सावधान, वैज्ञानिकों ने किया हैरान करने वाला दावा

Fri, 04 Sep 2020 10:48 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 04 Sep 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus New Symptoms in hindi Diarrhoea vomiting and abdominal cramps in children could be a sign of coronavirus infection coronavirus new study says
कोरोना वायरस के लक्षण (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock/Amar Ujala

ब्रिटिश रिसर्चरों ने दावा किया है कि बच्चों में दस्त, उल्टी और पेट में ऐंठन- कोरोना वायरस के लक्षण हो सकते हैं। क्वींस यूनिवर्सिटी बेलफास्ट बच्चों पर अध्ययन कर रहा है और उसके मुताबिक जिन लक्षणों पर नजर रखी जा रही है, उसमें इसे भी जोड़े जाने की जरूरत है। मौजूदा समय में कोरोना वायरस के तीन ही आधिकारिक लक्षण हैं- बुखार, खांसी और स्वाद या गंध की पहचान का जाना। इसमें से कोई भी लक्षण होने पर व्यक्ति को आइसोलेशन में रहने की सलाह दी जाती है और उनका टेस्ट कराया जाता है। लेकिन बच्चों को लेकर ब्रिटिश रिसर्चरों के इस अध्ययन से लग रहा है कि इस सूची में बढ़ोत्तरी हो सकती है। 

Coronavirus New Symptoms in hindi Diarrhoea vomiting and abdominal cramps in children could be a sign of coronavirus infection coronavirus new study says
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस अध्ययन में करीब एक हजार बच्चों को शामिल किया गया। मेडरेक्सि में प्रकाशित इस अध्ययन के मुताबिक, 992 बच्चों में 68 के शरीर में वायरस के एंटीबॉडीज देखने को मिले हैं। जिन बच्चों में एंटीबॉडीज पाया गया है उनमें से आधे को कोविड-10 के निर्धारित लक्षण भी देखने को मिले हैं। हालांकि इनमें से किसी भी बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत नहीं आई है।

इस शोध दल के प्रमुख डॉ. टॉम वाटरफील्ड ने बताया, 'राहत की बात यह है कि बच्चे वायरस से बहुत बीमार नहीं हुए हैं, लेकिन हम ये नहीं जानते हैं कि उनसे वायरस कितने बच्चों तक पहुंचा है। हमारे अध्ययन से दस्त और उल्टी बच्चों में लक्षण के तौर पर देखे गए हैं। हमलोग इसे आधिकारिक लक्षण की सूची में जोड़ने पर विचार कर रहे हैं।' 

Coronavirus New Symptoms in hindi Diarrhoea vomiting and abdominal cramps in children could be a sign of coronavirus infection coronavirus new study says
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अमेरिकी सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल ने कोविड-19 के संभावित लक्षणों में जी मितलाना, उल्टी और दस्त आने को शामिल किया है। इससे पहले ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस ने कोरोना वायरस के तीन लक्षणों को चिन्हित किया हुआ है। इन लक्षणों का अंदाजा होते ही आपको सचेत होना है और तमाम एहितायात बरतने होंगे, जिसमें चिकित्सीय सलाह लेना भी शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus New Symptoms in hindi Diarrhoea vomiting and abdominal cramps in children could be a sign of coronavirus infection coronavirus new study says
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

क्या हैं ये तीन लक्षण

  • लगातार खांसी का आना- इस कारण लगातार खांसी हो सकती है यानी आपको एक घंटे या फिर उससे अधिक वक्त तक लगातार खांसी हो सकती है और 24 घंटों के भीतर कम से कम तीन बार इस तरह के दौरे पड़ सकते हैं, लेकिन अगर आपको खांसी में बलगम आता है तो ये भी चिंता की बात हो सकती है। 
  • बुखार- इस वायरस के कारण शरीर का तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिस कारण व्यक्ति का शरीर गर्म हो सकता है और उसे ठंडी महसूस हो सकती है। 
  • गंध और स्वाद का पता नहीं चलना- विशेषज्ञों का कहना है कि बुखार और खांसी के अलावा यह भी वायरस संक्रमण का वह संभावित महत्वपूर्ण लक्षण हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।  

ऐसे में अगर आप या आप जिन लोगों के साथ रहते हों, उनमें किसी में ये लक्षण हों तो उन्हें घर में ही खुद को सेल्फ आइसोलेट करना चाहिए ताकि यह संक्रमण दूसरों तक नहीं पहुंचे। 

विज्ञापन
Coronavirus New Symptoms in hindi Diarrhoea vomiting and abdominal cramps in children could be a sign of coronavirus infection coronavirus new study says
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

अमेरिकी सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (सीडीसी) के मुताबिक ठंड लगना, कंपकंपी महसूस होना, मासंपेशियों में दर्द और गले में खराश होना भी कोरोना वायरस की चपेट में आने के संकेत हो सकते हैं। माना जा रहा है कोरोना वायरस के लक्षण दिखना शुरु होने में औसतन पांच दिन का वक्त लग सकता है, लेकिन कुछ लोगों में ये वक्त कम भी हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, वायरस के शरीर में पहुंचने और लक्षण दिखने के बीच 14 दिनों तक का समय हो सकता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed