फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Medicine: डोनाल्ड ट्रंप को कोरोना के हल्के लक्षण हैं या गंभीर? जानिए उन्हें दी जा रही दवा के बारे में सबकुछ

Sun, 04 Oct 2020 02:35 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 04 Oct 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Medicine updates in hindi US president Donald Trump corona positive REGN COV2 Polyclonal Antibody drugs for covid 19
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Pixabay/Amarujala

दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमण का मामला बढ़कर तीन करोड़ 51 लाख से भी ऊपर हो चुका है जबकि इसकी वजह से 10 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इसका संक्रमण इतनी तेजी से फैल रहा है कि इससे बड़े से बड़े लोग भी नहीं बच पाए हैं। यहां तक कि अमेरिका जैसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। फिलहाल उनका इलाज एक सैन्य अस्पताल में चल रहा है। चूंकि राष्ट्रपति ट्रंप की उम्र करीब 74 साल है, इसलिए उम्र के लिहाज से कोरोना के खतरे को देखते हुए डॉक्टर उन्हें एंटीबॉडी की एक ऐसी दवा दे रहे हैं, जो फिलहाल बाजार में आम लोगों के लिए उपलब्ध ही नहीं है। बताया जा रहा है कि इस दवा के इस्तेमाल से सकरात्मक असर दिख रहे हैं। आइए जानते हैं इस दवा के बारे में...

Coronavirus Medicine updates in hindi US president Donald Trump corona positive REGN COV2 Polyclonal Antibody drugs for covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना की इस प्रायोगिक दवा का नाम REGN-COV2 (पॉलीक्लोनल एंटीबॉडी) है। इस दवा को अमेरिका की दवा निर्माता कंपनी रेजेनरॉन ने बनाया है। दरअसल, इस दवा को कोविड-19 के इलाज के लिए कोरोना वायरस एंडीबॉडीज की कई दवाओं को मिलाकर तैयार किया गया है। 

Coronavirus Medicine updates in hindi US president Donald Trump corona positive REGN COV2 Polyclonal Antibody drugs for covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पॉलीक्लोनल एंटीबॉडी का इस्तेमाल ब्रिटेन में भी कोरोना मरीजों पर ट्रायल के तौर पर किया जा रहा है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर ने इस दवा को कोरोना के इलाज में कारगर और प्रभावशाली बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Medicine updates in hindi US president Donald Trump corona positive REGN COV2 Polyclonal Antibody drugs for covid 19
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

डोनाल्ड ट्रंप के डॉक्टर शॉन कॉनली ने हाल ही में बताया था कि राष्ट्रपति को पॉलीक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल की आठ ग्राम की खुराक दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रंप को कोरोना के हल्के लक्षण हैं। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी का कहना है कि वह जल्द ही कोरोना से ठीक हो जाएंगे। 

विज्ञापन
Coronavirus Medicine updates in hindi US president Donald Trump corona positive REGN COV2 Polyclonal Antibody drugs for covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पॉलीक्लोनल एंटीबॉडी के अलावा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अन्य दवाएं भी दी जा रही हैं, जिसमें रेमेडिसिविर, मेलाटोनिन, एस्पिरिन, जिंक, फैमोटिडाइन और विटामिन-डी शामिल हैं। माना जा रहा है कि इन दवाओं की मदद से डोनाल्ड ट्रंप की सेहत में तेजी से सुधार आ सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed