फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Medicine: गंभीर कोरोना मरीजों की जान बचा सकती है ये सस्ती दवा, वैज्ञानिकों का दावा

Thu, 03 Sep 2020 11:00 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 03 Sep 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Medicine updates in hindi coronavirus new study says Steroids Can Be Lifesaving for critically ill Covid 19 Patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, अब तक दुनियाभर में कोरोना के दो करोड़ 58 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं जबकि आठ लाख 58 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस महामारी को खत्म करने के लिए वैक्सीन बनाने का काम तेजी से चल रहा है, लेकिन तब तक दवाओं की मदद से ही संक्रमित मरीजों की जान बचाई जा रही है, चाहे वो गंभीर रूप से बीमारी हो या सामान्य रूप से। इस बीच एक अध्ययन में दावा किया गया है कि सस्ती स्टेरॉयड दवाइयां कोरोना के कारण गंभीर रूप से बीमार मरीजों की जान बचा सकती हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने भी इस संबंध में एक नई एडवाइजरी जारी की है। 

Coronavirus Medicine updates in hindi coronavirus new study says Steroids Can Be Lifesaving for critically ill Covid 19 Patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि स्टेरॉयड दवाइयों का इस्तेमाल सिर्फ गंभीर रूप से कोरोना संक्रमितों पर किया जा सकता है। शुरुआती लक्षण वाले मरीजों पर इसका इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई है। वहीं, जर्नल ऑफ अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन के प्रधान संपादक हावर्ड सी बाउचर का भी कहना है कि कोरोना से गंभीर रूप से जूझ रहे मरीजों के लिए स्टेरॉयड दवाइयां मददगार हैं। 

Coronavirus Medicine updates in hindi coronavirus new study says Steroids Can Be Lifesaving for critically ill Covid 19 Patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, अलग-अलग जगहों पर करीब 1700 कोरोना संक्रमित मरीजों पर स्टेरॉयड की दवा के तीन तरह के ट्रायल किए गए हैं, जिसमें यह देखने को मिला है कि स्टेरॉयड दवाइयों के इस्तेमाल से कोरोना मरीजों की मौत का खतरा काफी हद तक कम हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Medicine updates in hindi coronavirus new study says Steroids Can Be Lifesaving for critically ill Covid 19 Patients
दवा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

दरअसल, डेक्सामेथासोन, हाइड्रोकार्टिसोन और मिथाइलप्रेडिसोलोन जैसी स्टेरॉयड दवाएं अक्सर मरीजों के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़ाने, सूजन और दर्द को कम करने के लिए दी जाती हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus Medicine updates in hindi coronavirus new study says Steroids Can Be Lifesaving for critically ill Covid 19 Patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

क्या है स्टेरॉयड? 

स्टेरॉयड एक प्रकार का रासायनिक पदार्थ होता है जो इंसान के शरीर के अंदर ही बनता है। स्टेरॉयड को एक ऐसी दवा के रूप में भी जाना जाता है। इसे मांसपेशियों के विकास में कारगर बताया जाता है। अक्सर आपने सुना होगा कि कई खिलाड़ी इसका इस्तेमाल करते हैं, लेकिन किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से पहले इसका इस्तेमाल प्रतिबंधित है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed