{"_id":"5ed7a1a0eb1dff54f946eace","slug":"coronavirus-lockdown-unlock-1-0-face-mask-is-useful-in-public-places","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Unlock 1.0: भीड़ में फेस मास्क करेगा सुरक्षा, कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में सक्षम","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Unlock 1.0: भीड़ में फेस मास्क करेगा सुरक्षा, कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में सक्षम
Sun, 07 Jun 2020 08:29 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Sun, 07 Jun 2020 08:29 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
धीरे-धीरे जीवन पटरी में आना शुरू हो गया है। पीछले कुछ समय से लोग घरों में कैद थे, इसलिए इस संक्रमण का खतरा कम था। लेकिन अब लोग काम-धंधे के सिलसिले में घर से बाहर निकलने लगे हैं। ऐसे में कोरोना वायरस का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। इस समय भी कोरोना का मामलों में कमी नहीं आई है, इसके मामले में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। एक नए शोध के अनुसार फेस मास्क कोरोना वायरस से लड़ने में सक्षम है।
कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाए लोग
- फोटो : पीटीआई
फेस मास्क से कम होगा संक्रमण का खतरा
- इस शोध के अनुसार अगर व्यक्ति ने फेस मास्क पहना हुआ है तो संक्रमण का खतरा कम होता है। जिन व्यक्तियों ने मास्क पहना होगा उन्हें इस वायरस से संक्रमण होने की संभावना बहुत कम है। अगर आप भी घर से बाहर जा रहे हैं तो फेस मास्क जरूर लगाएं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खुद के साथ दूसरे की सुरक्षा भी करता है मास्क
- इस शोध में ये बात सामने आई है कि मास्क पहनने से सिर्फ अपनी नहीं हम दूसरे लोगों की भी सुरक्षा करते हैं। उदाहरण के लिए आपको बताते हैं, अगर किसी व्यक्ति को कोरोना वायरस से संक्रमण हो गया है और उसने मास्क पहना हुआ है तो ये वायरस उस व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक आसानी से नहीं पहुंच पाएगा। इसलिए घर से बाहर मास्क लगाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मेडिकल से जुड़े लोगों के लिए साधारण मास्क सुरक्षित नहीं
- इस शोध में ये भी बताया गया है कि मेडिकल से जुड़े लोगों के लिए सिर्फ साधारण मास्क पहनना सुरक्षित नहीं है। मेडिकल से जुड़े लोगों को अच्छी क्वालिटी के मास्क पहनने चाहिए, क्योंकि ये लोग मरीजों के संपर्क में अधिक रहते हैं। मेडिकल से जुड़े लोगों को विशेष ध्यान रखना चाहिए। इन लोगों के लिए सिर्फ साधारण मास्क लगाना काफी नहीं होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सर्दी-जुकाम हो तो घर में भी पहने मास्क
- एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार अगर आपको सामान्य सर्दी-जुकाम हो रहा है तो घर में भी मास्क का प्रयोग करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखें।