फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Coronavirus effect, tips for caring children during difficult time

Coronavirus : मन रहेगा स्वस्थ तो बच्चे रहेंगे खुश, कठिन दिनों में ऐसे रखें ख्याल

Fri, 03 Apr 2020 07:03 AM IST
संजीव कुमार झा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 03 Apr 2020 07:03 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus effect, tips for caring children during difficult time
kids

लॉकडाउन के बीच बच्चों के मानसिक स्वास्थ का ख्याल रखना अहम है। बंगलुरू स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेस के वैज्ञानिकों और चिकित्स्कों ने अभिभावकों को बच्चों की देखभाल के लिए छह बिंदु तैयार किए हैं। अगर इनका पालन किया जाए तो बच्चे इन कठिन दिनों में घर के भतीर खुश रहेंगे और मन स्वस्थ रहेगा।

विज्ञापन

बच्चों को हमेशा विश्वास दिलाएं

इस समय बच्चों के हर सवाल का जवाब आपको देना होगा। उनकी हर बात सुननी होगी। अगर वे कोरोना वायरस के बारे में जानना चाहते हैं तो उन्हें बताएं। उनके साथ अच्छा समय बिताएं। कहानियां सुनाएं और प्यार करें। घर-परिवार और दूर के रिश्तेदारों के बारे में बताएं और उनके सवालों का जवाब दें। इससे वे खुश रहेंगे।

विज्ञापन

दूर करें बच्चों की चिंता

लॉकडाउन के बीच बच्चे चिंतित हो सकते हैं। उनके भाव और व्यवहार को समझें और उस बारे में बात करें। बच्चे पर अपना फैसला न थोपें। वायरस के बारे में जानना चाहता है तो उनके सवालों को नजरअंदाज न करें। इससे उनकी चिंता और बढ़ेगी। उनको बताएं कि जब वे सभी नियमों का पालन करेंगे तो हालात ठीक हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके दोस्तों के संपर्क में रखें ... खेल खेलें

बच्चों को उनके दोस्तों से फोन या वीडियो कॉल के जरिये बात कराते रहें। रिश्तेदारों से बात कराएं जिनके साथ वे अच्छा महसूस करते हैं। तकनीक के जरिये बच्चों के दोस्तों को आपस में जोड़ें और साथ में कोई खेल भी खेल सकते हैं।

सच और सही बात बताएं...समझाएं

बच्चों को दुनियाभर में हो रही चीजों की सिलसिलेवार रिपोर्ट बताने की जरूरत नहीं है। हां इतना जरूर कर सकते हैं कि उन्हें दुनियाभर में घटित हो रही चीजों की जानकारी देते रहें। सच और सही बात बताएं जिससे वो चीजों को आसानी से समझ सकें।

घर पर ही व्यस्त रखें

बच्चों को घर के भीतर ही व्यस्त रखना होगा और खेलने दें। पहेली सुलझाने में उनकी मदद करें। बच्चों को डांस, योग के बारे में जानकारी दें, सिखाएं। कोशिश करें कि आपके साथ वो घर का भी कुछ काम करें। उन्हें कुछ अच्छी बातें बताएं।

पढ़ने का समय तय करें

स्कूल और ट्यूशन दोनों बंद हैं। घर पर ही बच्चों को पढ़ने और पढ़ाने का समय तय करें। ऐसा न होने दें कि स्कूल बंद है तो पढ़ाई नहीं होगी। इससे बच्चे को दोबारा स्कूल जाने पर तकलीफ होगी। उन्हें पढ़ाई से जुड़े छोटे-छोटे काम देते रहें।

(दिक्कत हो तो संपर्क करें : आपको या बच्चे को मानसिक परेशानी है तो कोविड-19 साइको-सोशल टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 080-46110007 पर मदद ले सकते हैं।
(स्रोत : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज)

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed