{"_id":"5eb754f58ebc3e909b66a59e","slug":"coronavirus-case-news-in-hindi-caution-the-level-of-protein-in-the-blood-will-tell-who-needs-a-ventilator","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतर्क... खून में प्रोटीन का स्तर बताएगा किसको वेंटिलेटर की जरूरत","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सतर्क... खून में प्रोटीन का स्तर बताएगा किसको वेंटिलेटर की जरूरत
Sun, 10 May 2020 06:42 AM IST
योगेश साहू
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Sun, 10 May 2020 06:42 AM IST
विज्ञापन
ventilator
- फोटो : social media
मरीजों की हालत बिगड़ने पर वेंटिलेटर सपोर्ट देना चुनौती बन गया है। अमेरिका के शिकागो स्थित रू श यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर के इंटर्नल मेडिसिन विभाग के डॉ. जॉसेन रेजर का कहना है कि रक्त में एक प्रोटीन होता है जिससे पता चल सकता है कि मरीज की स्थिति क्या है और उसे वेंटिलेटर सपोर्ट की जरूरत पड़ेगी या नहीं।
विज्ञापन
रक्त में मिलने वाला 'एसयूपीएआर' प्रोटीन बीमारी की गंभीरता और शरीर को होने वाले खतरे के बारे में बताता है। ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी वायरस से लड़ने के लिए सक्रिय करता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि रक्त में एसयूपीएआर प्रोटीन की मात्रा अधिक है तो ऐसे मरीजों को सांस लेने के लिए मशीन की आवश्यक्ता जल्दी पड़ सकती है।
विज्ञापन
खास बात ये है कि अगर ऐसा पता पहले ही चल जाएगा तो डॉक्टर इलाज के तरीके में बदलाव कर मरीज को राहत पहुंचा सकते हैं और उसे गंभीर स्थिति में जाने से बचा सकते हैं। 15 कोरोना मरीजों पर हुआ अध्ययन हाल ही क्रिटिकल केयर जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन