फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Chinese team finds new bat coronavirus HKU5-CoV-2 new coronavirus latest news in hindi

HKU5-CoV-2: चीन में सामने आया एक नया कोरोनावायरस, कोविड-19 की ही तरह इंसानों के लिए हो सकता है खतरनाक

Sat, 22 Feb 2025 01:11 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 22 Feb 2025 01:11 PM IST
सार

 चीन में वैज्ञानिकों की टीम ने एक नए प्रकार के कोरोनावायरस का पता लगाया है जिसके तेजी से फैलने का जोखिम हो सकता है। ये नया कोरोनावायरस भी पिछले वायरस (सार्स-सीओवी-2) की ही तरह से चमगादड़ों में देखा गया है। 

विज्ञापन
Chinese team finds new bat coronavirus HKU5-CoV-2 new coronavirus latest news in hindi
चीन में सामने आया एक और नया कोरोनावायरस - फोटो : Amarujala.com

विस्तार

साल 2019 के आखिरी के महीनों में चीन से शुरू हुआ नोवेल कोरोनावायरस का संक्रमण करीब तीन साल तक वैश्विक स्तर पर गंभीर चिंता का कारण बना रहा। संक्रमण के मामले फिलहाल काफी नियंत्रित हैं, हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि जिस तरह से वायरस की प्रकृति रही है ऐसे में इसमें फिर से नए म्यूटेशन होने और किसी नए वैरिएंट के आने के खतरे को अनदेखा नहीं किया जा सकता है। मसलन कोविड-19 के मामले भले ही अब सामने नहीं आ रहे हैं फिर भी इसे पूरी तरह से खत्म नहीं माना जा सकता है।

विज्ञापन


कोविड-19 के खतरे से अभी भी पूरी दुनिया ठीक से उबर नहीं पाई थी, इसी बीच चीन से सामने आ रही हालिया जानकारियां फिर से डर बढ़ाने वाली हैं। चीन में वैज्ञानिकों की टीम ने एक नए प्रकार के कोरोनावायरस का पता लगाया है जिसके तेजी से फैलने का जोखिम हो सकता है।
विज्ञापन


ये नया कोरोनावायरस भी पिछले वायरस (सार्स-सीओवी-2) की ही तरह से चमगादड़ों में देखा गया है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इसकी प्रकृति कई मामलों में सार्स-सीओवी-2 से मिलती-जुलती है। ये भी पहले वाले की ही तरह संक्रमण फैलाने के लिए मानव रिसेप्टर का उपयोग करता है। विशेषज्ञों ने इस संभावित खतरे को लेकर सभी को अलर्ट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Chinese team finds new bat coronavirus HKU5-CoV-2 new coronavirus latest news in hindi
एक नए कोरोनावायरस की खोज - फोटो : Freepik.com

चीन में सामने आया नया बैट-कोरोनावायरस

चीन में सामने आया ये नया बैट-कोरोनावायरस भी जानवरों से इंसानों में फैलने वाला माना जा रहा है, ठीक उसी तरह का जो COVID-19 महामारी का कारण बना था। वैज्ञानिकों की टीम ने बताया कि HKU5-CoV-2 नामक ये नया कोरोनावायरस मनुष्यों में तेजी से फैलने और गंभीर रोगों का खतरा बढ़ाने वाला हो सकता है।

गौरतलब है कि कोविड-19 रोग का कारण बनने वाला सार्स-सीओवी-2 वायरस भी सबसे पहले चीन में ही देखा गया था और इसका मुख्य स्रोत भी चमगादड़ों को ही माना जाता रहा है। इतना ही नहीं ये भी ACE2 नामक मानव रेसेप्टर कोशिकाओं को अटैक करके शरीर में बढ़ता रहा है।

Chinese team finds new bat coronavirus HKU5-CoV-2 new coronavirus latest news in hindi
चीन में कोरोना से मिलते एक नए वायरस की खोज - फोटो : Freepik.com

HKU5-CoV-2 और इसका जोखिम

स्थानीय चीनी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार वायरोलॉजिस्ट शि झेंगली के नेतृत्व वाली वाली टीम ने HKU5-CoV-2 की खोज की है। शि झेंगली को कोरोनावायरस पर अपने आजीवन काम के लिए "बैटवुमन" के नाम से भी जाना जाता है।  विशेषज्ञों की टीम ने बताया कि ये नया वायरस मेरबेकोवायरस सबजेनस से संबंधित है। मिडिल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (मर्स) को भी इसी से संबंधित माना जाता रहा है। 

इस नए वायरस वायरस की प्रकृति को लेकर जर्नल सेल में प्रकाशित एक पेपर में वैज्ञानिकों ने लिखा "बैट मेरबेकोवायरस (HKU5-CoV-2) जो जेनेटिक रूप से MERS-CoV से संबंधित हैं, मनुष्यों में फैलने का उच्च जोखिम पैदा करता है। वायरस की संरचना और क्षमताओं के विश्लेषण से संकेत मिलता है कि ये श्वसन तंत्र और छोटी आंत में संक्रमण बढ़ाने वाला हो सकता है। 

Chinese team finds new bat coronavirus HKU5-CoV-2 new coronavirus latest news in hindi
सार्स-सीओवी2 से मिलता-जुलता एक नया वायरस - फोटो : प्रतीकात्मक

कैसी है वायरस की प्रकृति

अध्ययनकर्ताओं ने कहा, ये जरूर एक प्रकार का नया कोरोनावायरस है पर इंसानों में इसके फैलने के जोखिमों को बढ़ा-चढ़ाकर नहीं बताया जाना चाहिए। प्रारंभिक शोध से पता चलता है कि भले ही ये ह्यूमन रिसेप्टर ACE2 से बाइंड हो सकता है पर सार्स-सीओवी2 की तुलना में ये उस तरह बाइंड भी कमजोर हो सकता है। 

फिलहाल एचकेयू5-सीओवी-2 की प्रकृति को विस्तार से समझा जाना अभी बाकी है इसलिए प्रारंभिक स्थितियों से भविष्य के खतरे को लेकर बहुत ज्यादा अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।

Chinese team finds new bat coronavirus HKU5-CoV-2 new coronavirus latest news in hindi
नए वायरस का खतरा - फोटो : PTI

क्या आने वाली है एक और महामारी?

नया कोरोनावायरस क्या एक और महामारी का कारण बनने जा रहा है? इस बारे में मिनेसोटा विश्वविद्यालय के संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. माइकल ओस्टरहोम कहते हैं,  यह अतिशयोक्तिपूर्ण है। साल 2019 में जब नोवेल कोरोनावायरस फैला था, उसकी तुलना में वैश्विक आबादी में अब सार्स और मर्स वायरस के प्रति बहुत अधिक प्रतिरक्षित हो गई है। ऐसे में एचकेयू5-सीओवी-2 के कारण भी महामारी आने का जोखिम होगा, इसकी आशंका फिलहाल नहीं है। हालांकि वायरस कितना खतरनाक हो सकता है इसको समझा जाना अभी बाकी है।



---------
स्रोत और संदर्भ
Bat-infecting merbecovirus HKU5-CoV lineage 2 can use human ACE2 as a cell entry receptor


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed