फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: चीनी महिला की आंखों में मिला कोरोना, ठीक होने के दो महीने बाद हुआ ऐसा

Mon, 12 Oct 2020 09:37 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Mon, 12 Oct 2020 09:37 AM IST
विज्ञापन
China Covid Cases Latest Update: CoronaVirus Found In Eyes after recovery in CHinese woman
आंखों में भी हो सकता है कोरोना संक्रमण (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

कोरोना वायरस के बारे में शुरुआत से यही बात कही जा रही थी कि यह हमारी नाक और मुंह के जरिए हमारे शरीर में प्रवेश करता है और सबसे पहले हमारे श्वसन तंत्र पर हमला करता है। बाद के महीनों में अग्रेतर शोधों से पता चला कि यह हमारी आंखों के जरिए भी शरीर में प्रवेश कर सकता है। अब चीन में कोरोना का एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 64 साल की बुजुर्ग महिला की आंखों में कोरोना वायरस मिला है। यह जानकर और ज्यादा आश्चर्य होगा कि कोविड से ठीक होने के दो महीने बाद उसकी आंखों में वायरस मिला। आइए जानते हैं इस मामले के बारे में विस्तार से:

China Covid Cases Latest Update: CoronaVirus Found In Eyes after recovery in CHinese woman
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

खबरों के मुताबिक, 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला इसी साल जनवरी में संक्रमित हुई थी। उसमें पांच दिन तक सूखी खांसी और नौ दिन तक डायरिया के लक्षण दिखे थे। इसके बाद 31 जनवरी को महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे बुखार भी आ रहे थे। छाती का सीटी स्कैन करने पर उसके फेफड़ों में संक्रमण का असर दिखा, जिसके बाद उसकी नाक से स्वाब सैंपल लिया गया। जांच के बाद कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 
 

China Covid Cases Latest Update: CoronaVirus Found In Eyes after recovery in CHinese woman
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के समय महिला को कोई गंभीर समस्या नहीं थी। आंखों में तो कोई दिक्कत थी ही नहीं। उसका इलाज शुरू हुआ और फिर 18 व 20 फरवरी को उसकी फिर से कोरोना जांच हुई। जांच में रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल से घर जाने के आठ दिन बाद उसकी दाईं आंख में दर्द होना शुरू हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
China Covid Cases Latest Update: CoronaVirus Found In Eyes after recovery in CHinese woman
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

आंखों में दर्द बढ़ने लगा तो उसे देख पाने में भी परेशानी होने ली। जब दर्द असहनीय होने लगा और आंखों से दिखना बहुत कम होने लगा तो महिला अस्पताल पहुंची। आठ मार्च को चिकित्सकों ने पाया कि महिला ग्लूकोमा अटैक से जूझ रही थी। दबाव के कारण आंखों में दर्द हो रहा था। डॉक्टर ने उसे पहले दवा दी और दर्द कम करने की कोशिश की, लेकिन दवाओं से ज्यादा फायदा नहीं हुआ तो सर्जरी ही रास्ता बचा।

विज्ञापन
China Covid Cases Latest Update: CoronaVirus Found In Eyes after recovery in CHinese woman
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

चीन के वुहान स्थित सेंटर थिएटर कमांड अस्पताल में महिला के आंखों की दो बार सर्जरी हुई। दाहिने आंख की सर्जरी 14 मार्च को बाएं आंख की सर्जरी 15 मार्च को की गई। इसके बावजूद भी आंखों में लगातार दबाव और दर्द बढ़ता रहा। 10 अप्रैल को फिर से उसकी सर्जरी की गई और इस दौरान जब आंखों से लिए गए टिश्यू सैंपल की जांच की गई तो उसमें कोरोना वायरस का प्रोटीन मिला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed