फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्लड क्लॉटिंग के इन शुरुआती संकेतों को न करें नजरअंदाज, हो सकती है गंभीर परेशानी

Sun, 11 Oct 2020 10:58 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 11 Oct 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
signs of blood clotting know the Early warning symptoms of blood clot
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आज की बदलती जीवनशैली के कारण लोगों में ब्लड क्लॉटिंग यानी खून के थक्के बन जाने की समस्या बढ़ती जा रही है। दरअसल, ब्लड क्लॉटिंग का मतलब होता है 'शरीर में खून का एक जगह जम कर इकट्ठा हो जाना'। जब नसों में खून के थक्के बनने लगते हैं, तो यह धीरे-धीरे शरीर को प्रभावित करने लगता है। वैसे आमतौर पर जिन लोगों में यह शुरुआती स्तर पर हो रहा होता है, उन्हें इससे कोई खास नुकसान महसूस नहीं होता है, लेकिन असल में यह लोगों को धीरे-धीरे गंभीर परिस्थितियों की ओर धकेल रहा होता है। इसलिए जरूरी है कि आप ब्लड क्लॉटिंग के शुरुआती संकेतों को पहचानें और इसके कारण होने वाली गंभीर परेशानियों से बचें। आइए जानते हैं उन संकेतों के बारे में...

signs of blood clotting know the Early warning symptoms of blood clot
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पेट में ब्लड क्लॉटिंग के संकेत 

  • ब्लड क्लॉटिंग पेट में भी हो सकता है। गंभीर पेट दर्द और सूजन इसके लक्षणों में शामिल हैं। इसके अलावा ये पेट के वायरस या फूड पॉइजनिंग के संकेत भी हो सकते हैं। अगर आपको भी ऐसी कोई परेशानी है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।  
signs of blood clotting know the Early warning symptoms of blood clot
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मस्तिष्क में ब्लड क्लॉटिंग होना 

  • खून का थक्का दिमाग में भी बन सकता है। अगर आपको अचानक से गंभीर सिरदर्द हो रहा है तो यह मस्तिष्क में ब्लड क्लॉटिंग का संकेत हो सकता है। इसके अलावा अचानक बोलने या देखने में समस्या भी इसके शुरुआती लक्षणों में शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
signs of blood clotting know the Early warning symptoms of blood clot
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हाथ या पैर में ब्लड क्लॉटिंग 

  • पैरों या हाथों में सूजन, दर्द और ऐंठन ब्लड क्लॉटिंग के संकेत हो सकते हैं। इसे नजरअंदाज बिल्कुल न करें और डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। 
विज्ञापन
signs of blood clotting know the Early warning symptoms of blood clot
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दिल में ब्लड क्लॉटिंग 

  • दिल में खून के थक्के का बनना गंभीर परेशानी की वजह बन सकता है। इससे दिल का दौरा भी पड़ सकता है। इसके शुरुआती संकेतों में सांस की तकलीफ, धड़कनों का तेज दौड़ना और सोने पर सांस लेने की तेज आवाज आना आदि शामिल हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed