फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ड्रिंक करने के बाद क्यों होता है सिर में दर्द?

Tue, 02 Apr 2019 12:31 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 02 Apr 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
Can Drinking Alcohol Cause a Migraine Headache

आपने अक्सर लोगों से ड्रिंक के बाद सिर में दर्द की शिकायत सुनी होगी। यहां साफ कर दें कि ड्रिंक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। एल्कोहल के सेवन से दूर रहें ताकि आपका जीवन खुशहाल बना रहे। ड्रिंक के बाद सिर में दर्द की कई वजहें होती हैं। इनमें ज्यादा मात्रा में वाइन का सेवन करना भी शामिल है। अगर आप ज्यादा एल्कोहल और कम पानी लेते हैं तो भी सिर में दर्द की समस्या हो सकती है। एल्कोहल के सेवन के बाद अगर आप सिर दर्द की समस्या से बचना चाहते हैं तो इस बात को लेकर सचेत रहें कि आपको कितनी मात्रा में ड्रिंक करनी है। हालांकि ऐसा भी नहीं है कि ज्यादा मात्रा में एल्कोहल सेवन करने वालों का ही सिर दर्द होता है। कई बार सीमित मात्रा में एल्कोहल का सेवन करने वाले भी सिर दर्द की शिकायत करते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वे कारण जिसकी वजन से ड्रिंक के बाद सिर में दर्द होता है।

Can Drinking Alcohol Cause a Migraine Headache

2013 में एक सर्वे हुआ था इसमें बताया गया था कि एक चौथाई से ज्यादा नियमित ड्रिंक करने वाले लोग पीने के बाद सिर में दर्द की शिकायत करते हैं। कई लोग तो सिर्फ एक गिलास एल्कोहल सेवन के बाद ही सिर में दर्द की शिकायत करने लगते हैं। ड्रिंक के बाद सिर में दर्द का एक संबंध तो सीधे तौर पर हैंगओवर से जुड़ा हुआ है। ज्यादा मात्रा में एल्कोहल सेवन से हैंगओवर होता है और इसमें सिर दर्द, उल्टी एवं शरीर में ऊर्जा की कमी के साथ ही कई तरह की दूसरी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। हैंगओवर की समस्या उनको होती है जो एल्कोहलिक होते हैं। जिन लोगों को शराब पीने की लत होती है। हैंगओवर खासतौर पर रात में ड्रिंक के बाद सुबह उठते वक्त होता है। हालांकि यह कोई नियम नहीं है कि हैंगओवर सुबह ही होगा। लेकिन ऐसा माना जाता है।

Can Drinking Alcohol Cause a Migraine Headache

हैंगओवर में अक्सर ड्रिंक करने वाले व्यक्ति को घबराहट और पछतावा होता है। चिंता और शर्म भी महसूस होती है। कई बार स्थिति अवसाद के स्तर तक पहुंच जाती है।  लेकिन सिमित मात्रा में ड्रिंक करने वाले भी जब सिर दर्द की शिकायत करते हैं तो यह बात जानना बेहद लाजिमी हो जाता है कि क्या एल्कोहल का सीधा संबंध सिर दर्द से है। एक्सपर्ट की मानें तो एल्कोहल का सिर दर्द एवं माइग्रेन से सीधा कोई संबंध नहीं है। इसे लेकर अभी बहुत सी चीजों की पुष्टि होना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Can Drinking Alcohol Cause a Migraine Headache
लेकिन फिर भी एल्कोहल प्रोडक्ट को सिर में दर्द की समस्या से जोड़ा जाता है। एल्कोहल में हिस्टामाइन रसायन होता है। इसके अलावा एल्कोहल में इथेनॉल रसायन भी होता है। हिस्टामाइन आपके शरीर की सूजन को बढ़ाता है। नियमित एल्कोहल का सेवन करने वालों के शरीर खासकर चेहरे में सूजन दूर से ही दिखती है। यह हिस्टामाइन की वजह से होता है।
 
विज्ञापन
Can Drinking Alcohol Cause a Migraine Headache
माना जाता है कि एल्कोहल में मौजूद इथेनॉल ही सिर में दर्द की शिकायत का कारण है। इथेनॉल शरीर में जाने के बाद ऐसे रसायन में परिवर्तित हो जाता है जिसकी वजह से सिर में दर्द  होता है। इसके अलावा इथेनॉल प्राकृतिक पेशाबवर्धक है। ऐसे में एल्कोहल के बाद जो बार-बार पेशाब की समस्या होती है। इसकी वजह से भी इथेनॉल ही है। ये ही चीजें ड्रिंक के बाद आपके सिर दर्द की वजहें बनती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed