फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Big initiative to save people from suicides, wikipedia swastha will help prevent such incidents

आत्महत्याओं से लोगों को बचाने के लिए बड़ी पहल, ‘विकिपीडिया स्वस्थ’ ऐसी घटनाएं रोकने में करेगा मदद

Thu, 02 Jul 2020 02:50 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 02 Jul 2020 02:50 PM IST
सार

  • विकिपीडिया SWASTHA भारतीय भाषाओं में आत्महत्या के विभिन्न पक्षों पर आधिकारिक जानकारी देगा,
  • 150 से ज्यादा विशेषज्ञ जानकारी देने के लिए देंगे सेवाएं

विज्ञापन
Big initiative to save people from suicides, wikipedia swastha will help prevent such incidents
wikipedia swastha - फोटो : wikiswastha

विस्तार

आत्महत्या वैश्विक महामारी का रूप धारण कर चुकी है। भारत में आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं की वजह से लोग इसे सुसाइड कैपिटल’ तक कहने लगे हैं। देखा गया है कि देश में आत्महत्या की किसी बड़ी घटना के घटने पर लोग इंटरनेट पर इसके बारे में ज्यादा सर्च करने लगते हैं।

विज्ञापन


इसके लिए विकिपीडिया उन्हें सबसे आसान उपाय नजर आता है। विकिपीडिया की ज्यादातर जानकारी अंग्रेजी भाषा में होने की वजह से भारतीयों को इसे समझने में दिक्कत आती है। लेकिन अब उनकी यह समस्या सुलझ गई है।
विज्ञापन


विकिपीडिया स्वस्थ (SWASTHA) के माध्यम से अब लोगों को आत्महत्या, मानसिक अवसाद जैसे विषयों पर आधिकारिक जानकारी मिल सकेगी। इसके लिए 150 विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अब तक देखा गया है कि किसी स्टार छवि के व्यक्ति के आत्महत्या करने के बाद इस तरह की घटनाओं की बाढ़ आ जाती है। लोग उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा पढ़ना चाहते हैं।

कई बार देखा गया है कि ऐसी घटनाओं में लोग उन्हीं तरीकों को अपनाते हैं, जिस तरह से उनके प्रिय स्टार ने अपनाई थी। कथित तौर पर बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह की आत्महत्या की घटना के बाद भी उनके कुछ प्रशंसकों ने आत्महत्या कर ली थी।

इन आत्महत्याओं में उनके जैसे ही तरीके का इस्तेमाल किया गया था।
 
ये मामले बताते हैं कि इस तरह की कोई घटना घटने पर लोगों को आत्महत्या के विषय पर उचित जानकारी देना कितना आवश्यक हो जाता है।

विशेषज्ञों का सुझाव है कि अगर लोगों को उनकी मातृभाषा में ऐसे विषयों पर जानकारी उपलब्ध कराई जाए तो इससे उन्हें ऐसे मामलों को काफी हद तक रोका जा सकता है।
 
विकिपीडिया स्वस्थ (SWASTHA) के निदेशक अभिषेक सूर्यवंशी ने कहा कि लोगों को उनकी स्थानीय भाषा में आत्महत्या से जुड़ी अच्छी जानकारी न होने से लोगों में भ्रम की स्थिति बनती है।

कई बार अनुवाद की गलती से लोग बेहद गलत अर्थ निकाल लेते हैं, जो उनके लिए खतरनाक साबित होती है। लोगों की इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए विकिपीडिया स्वस्थ का निर्माण किया गया है।

हिंदी, कन्नड़, तमिल, उर्दू और अन्य विभिन्न भारतीय भाषाओँ में अब इसकी जानकारी लोगों को दी जाएगी। इससे लोगों को बिलकुल अपडेटेड और ऑफिशियल जानकारी मिल सकेगी।

 
स्वस्थ (SWASTHA) शब्द ‘स्पेशल विकिपीडिया अवेयरनेस स्कीम फॉर द हेल्थकेयर एफिलिएट्स’ का संक्षिप्त रूप है। इस समय इससे 150 विशेषज्ञ जुड़ चुके हैं।

लेकिन उन सभी लोगों को इससे जुड़ने की अपील की गई है जो भारतीय भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखते हैं और आत्महत्या जैसे विषय पर अपने समाज के लोगों को शिक्षित करने में अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed