फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Big breakthrough on Coronavirus Vaccine Germany: Curevac Covid Vaccine Cvncov Trigger Immune Response In Phase 1 Trials Good news

कोरोना के टीके पर खुशखबरी: इंसानों पर असरदार साबित हुई ये जर्मन वैक्सीन, जानें इसके बारे में

Wed, 04 Nov 2020 10:00 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 04 Nov 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
Big breakthrough on Coronavirus Vaccine Germany: Curevac Covid Vaccine Cvncov Trigger Immune Response In Phase 1 Trials Good news
Coronavirus Vaccine - फोटो : Freepic / Amar Ujala

कोरोना वायरस का संक्रमण दुनिया के कई देशों में बढ़ता जा रहा है। वहीं दूसरी ओर इसकी वैक्सीन पर एक के बाद एक कामयाबी मिलती नजर आ रही है। उम्मीद की जा रही है कि वह दिन दूर नहीं, जब विभिन्न देश की सरकारों के पास अपने नागरिकों के लिए एक सुरक्षित और कारगर वैक्सीन उपलब्ध होगी। रूस और चीन के बाद भारत, ब्रिटेन, अमेरिका समेत कई देशों की कंपनियां वैक्सीन पर कामयाबी के करीब पहुंच चुकी है। इसी कड़ी में जर्मन बायोटेक कंपनी CureVac ने दावा किया है कि उसकी कोरोना वैक्सीन इंसानों पर असरदार साबित हुई है। आइए, जानते हैं इस वैक्सीन के बारे में क्या है अपडेट: 

विज्ञापन

Big breakthrough on Coronavirus Vaccine Germany: Curevac Covid Vaccine Cvncov Trigger Immune Response In Phase 1 Trials Good news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : twitter

जर्मन बायोटेक कंपनी CureVac ने वैक्सीन के अंतरिम फेज-1 डेटा के आधार पर यह दावा किया है कि इंसानों पर वैक्सीन ने अच्छा असर दिखाया है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फ्रेंज-वर्नर हाज ने एक बयान में कहा है कि हम इस डेटा से बेहद उत्साहित हैं। खबरों के मुताबिक, कंपनी इसी साल के अंत तक वैक्सीन का बड़े पैमानों पर ह्यूमन ट्रायल शुरू करने की योजना बना रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Big breakthrough on Coronavirus Vaccine Germany: Curevac Covid Vaccine Cvncov Trigger Immune Response In Phase 1 Trials Good news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

250 लोगों पर अच्छा असर
CureVac कंपनी की इस वैक्सीन का नाम CVnCoV है। इस वैक्सीन को शुरुआती ट्रायल में कामयाब बताया जा रहा है। इस वैक्सीन की खुराक के बाद वॉलेंटियर्स में उतनी एंटीबॉडीज विकसित हुईं, जितनी कोविड के गंभीर मामले में रिकवर होने के बाद बनती हैं। कंपनी के मुताबिक, फेज वन स्टडी में अबतक 250 से ज्यादा लोग शामिल हो चुके हैं। 

विज्ञापन

Big breakthrough on Coronavirus Vaccine Germany: Curevac Covid Vaccine Cvncov Trigger Immune Response In Phase 1 Trials Good news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वैक्सीन के मामूली साइड इफेक्ट्स
इस वैक्सीन की दूसरी डोज के बाद वॉलेंटिसर्य में साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिले हैं। कंपनी के मुताबिक, वॉलेंटियर्स को थकान, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द और कुछ में बुखार की शिकायत हुई। हालांकि ये समस्याएं 24 से 48 घंटे के अंदर दूर भी हो गई। खबरों के मुताबिक, इस वैक्सीन ने एंटीबॉडी के साथ टी-कोशिकाएं भी विकसित की है। हालांकि इस बारे में कंपनी का विश्लेषण अभी जारी ही है। 

Big breakthrough on Coronavirus Vaccine Germany: Curevac Covid Vaccine Cvncov Trigger Immune Response In Phase 1 Trials Good news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

mRNA आधारित है ये वैक्सीन
फार्मा कंपनी CureVac की वैक्सीन एमआरएनए (mRNA) अप्रोच पर आधारित है। अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना की वैक्सीन भी mRNA आधारित है। इसके अलावा फाइजर और उसकी जर्मन पार्टनर बायोएनटेक की वैक्सीन भी इसी पर आधारित है। 

Big breakthrough on Coronavirus Vaccine Germany: Curevac Covid Vaccine Cvncov Trigger Immune Response In Phase 1 Trials Good news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

कैसे काम करती है वैक्सीन?
नॉर्मल वैक्सीन शरीर को वायरस के प्रोटीन की पहचान कर उससे लड़ने के लिए तैयार करती हैं। इसके विपरीत mRNA वैक्सीन बॉडी को चकमा देकर उससे खुद ही वायरल प्रोटीन्स बनवाती है। किसी कोशिका में mRNA को प्रोटीन बनाने के टेंपलेट की तरह इस्तेमाल किया जाता है। इंसान का इम्यून सिस्टम इन प्रोटीन्स की पहचान करता है और उनके प्रति रक्षात्मक प्रतिक्रिया करने लग जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed