फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुबह उठते ही करें इन चीजों का सेवन, वजन रहेगा नियंत्रित और बढ़ने लगेगा मेटाबॉलिज्म

Sat, 08 Aug 2020 01:05 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Sat, 08 Aug 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
best diet plan for breakfast to stay fit and healthy weight loss food items metabolism increasing foods
बदलती लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की आदतों की वजह से वजन बढ़ने की समस्या आम होने लगी है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

अक्सर हम ये सोचते रहते हैं कि सुबह उठकर किन चीजों का सेवन किया जाना चाहिए, जिससे हमारा वजन नियंत्रित रहे और मेटाबॅालिज्म भी बढ़े। आज हम आपको बताएंगे कि सुबह किन चीजों का सेवन करना फायदेमंद होता है। आज के समय में बदलती लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की आदतों की वजह से वजन बढ़ने की समस्या आम होने लगी है। वजन कम करने के लिए लोग कई तरहों के उपाय भी करते हैं।



आप सुबह की डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर भी वजन को कम कर सकते हैं। सुबह के समय में उन चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए जो मेटाबॅालिज्म को बढ़ाएं और वजन को कम करें। आइए जानते हैं सुबह किन चीजों का सेवन करना फायदेमंद होता है...

best diet plan for breakfast to stay fit and healthy weight loss food items metabolism increasing foods
रोजाना बादाम का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

भीगे हुए बादाम

  • सुबह उठने के बाद भीगे हुए बादामा का सेवन करना चाहिए। रोजाना बादाम का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। बादाम में काफी मात्रा में आवश्यक विटामिन्स और खनिज पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। वजन कम करने के लिए और मेटाबॅालिज्म को बढ़ाने के लिए रोजाना 5 से 10 भीगे हुए बादाम का सेवन करें।
best diet plan for breakfast to stay fit and healthy weight loss food items metabolism increasing foods
खजूर स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

खजूर

  • खजूर स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। सुबह खजूर का सेवन करने से मेटाबॅालिज्म बढ़ता है। खजूर का सेवन करने से पाचन तंत्र भी ठीक तरीके से काम करता है। पाचन तंत्र के ठीक से काम न करने के कारण भी मोटापा बढ़ने लगता है। खजूर में पोटेशियम भी काफी मात्रा में पाया जाता है जो शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
best diet plan for breakfast to stay fit and healthy weight loss food items metabolism increasing foods
चिया सीड्स में प्रोटीन काफी मात्रा में पाया जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

चिया सीड्स

  • चिया सीड्स में प्रोटीन काफी मात्रा में पाया जाता है। स्वस्थ रहने और वजन को कम करने के लिए चिया सीड्स के बीजों को रात में भिगा लें और सुबह पानी के साथ या स्मूदी में डालकर इनका सेवन करें।
विज्ञापन
best diet plan for breakfast to stay fit and healthy weight loss food items metabolism increasing foods
सुबह खाली पेट पपीता का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

पपीता 

  • सुबह खाली पेट पपीता का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। पपीता का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। वजन कम करने और मेटाबॅालिज्म को मजबूत बनाने के लिए सुबह खाली पेट पपीता का सेवन करना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि पपीता का सेवन करने के एक घंटे तक आपने किसी भी चीज का सेवन नहीं करना है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed