फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुबह खाली पेट इस तरीके से करें पानी का सेवन, मिलेंगे ये पांच जबरदस्त फायदे

Fri, 23 Oct 2020 11:26 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 23 Oct 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Benefits of drinking hot water on an empty stomach in the morning
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सुबह खाली पेट हल्का गर्म पानी पीना सेहत के लिए अत्यंत ही लाभकारी और गुणकारी है। सभी को पूरे दिन में कम से कम पांच बार गर्म पानी पीना ही चाहिए और वैसे भी इस कोरोना काल में तो आयुष मंत्रालय भी गर्म पानी पीने की सलाह दे रहा है। वैसे तो पानी हर मायने में गुणकारी है, क्योंकि अगर आप थकान या कमजोरी महसूस करते हैं तो आपके लिए सही मात्रा में पानी पीना बहुत ही जरूरी है। इससे काफी फायदा मिलेगा। अगर बात करें हल्के गर्म पानी की तो वो भी शरीर से जुड़ी अनेक बीमारियों को दूर करता है। वैसे तो गर्म पानी को दिन में किसी भी समय और कभी भी पीना लाभदायक है ही, लेकिन जब आप इसको सुबह खाली पेट पिएंगे तो इसके और भी ज्यादा लाभ हो सकते हैं। 

Benefits of drinking hot water on an empty stomach in the morning
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गर्म पानी पेट को करता है साफ 

  • सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से आपका पेट एकदम साफ हो जाएगा, इससे आप अपने आप को पूरी तरह तरोताजा महसूस करेंगे। आपका मन दिनभर तनाव मुक्त रहेगा, क्योंकि पेट की समस्याओं से ही हमारे शरीर में काफी परेशानियां पैदा होती हैं। 
Benefits of drinking hot water on an empty stomach in the morning
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

भूख न लगने की शिकायत को करता है दूर  

  • कई लोगों को भूख न लगने की शिकायत रहती है। यह समस्या ज्यादातर पेट साफ न होने के कारण ही होती है। भूख ना लगने पर गर्म पानी में नींबू के रस के साथ नमक व काली मिर्च डाल कर पिएं, इससे जरूर आपको फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Benefits of drinking hot water on an empty stomach in the morning
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

वजन घटाने में भी है सहायक 

  • गर्म पानी बढ़ते वजन को भी घटाने के लिए रामबाण उपाय की तरह काम करता है। इसके रोजाना इस्तेमाल से आप भी अपने बढ़ते वजन से छुटकारा पा सकते हैं। गर्म पानी के सेवन से वजन कम करने में काफी हद तक मदद मिलती है। 
विज्ञापन
Benefits of drinking hot water on an empty stomach in the morning
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बनी रहती है चेहरे की रौनक

  • गर्म पानी पीने से चेहरे पर जल्दी झुर्रियां नहीं पड़तीं और चेहरे की रौनक भी हमेशा बनी रहती है। गर्म पानी का सेवन आपके बालों को भी जल्दी सफेद होने से रोकने में सहायता कर सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed