सुबह खाली पेट हल्का गर्म पानी पीना सेहत के लिए अत्यंत ही लाभकारी और गुणकारी है। सभी को पूरे दिन में कम से कम पांच बार गर्म पानी पीना ही चाहिए और वैसे भी इस कोरोना काल में तो आयुष मंत्रालय भी गर्म पानी पीने की सलाह दे रहा है। वैसे तो पानी हर मायने में गुणकारी है, क्योंकि अगर आप थकान या कमजोरी महसूस करते हैं तो आपके लिए सही मात्रा में पानी पीना बहुत ही जरूरी है। इससे काफी फायदा मिलेगा। अगर बात करें हल्के गर्म पानी की तो वो भी शरीर से जुड़ी अनेक बीमारियों को दूर करता है। वैसे तो गर्म पानी को दिन में किसी भी समय और कभी भी पीना लाभदायक है ही, लेकिन जब आप इसको सुबह खाली पेट पिएंगे तो इसके और भी ज्यादा लाभ हो सकते हैं।
{"_id":"5f4947d08ebc3e0bfa2a646f","slug":"benefits-of-drinking-hot-water-on-an-empty-stomach-in-the-morning","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुबह खाली पेट इस तरीके से करें पानी का सेवन, मिलेंगे ये पांच जबरदस्त फायदे","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सुबह खाली पेट इस तरीके से करें पानी का सेवन, मिलेंगे ये पांच जबरदस्त फायदे
Fri, 23 Oct 2020 11:26 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 23 Oct 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
गर्म पानी पेट को करता है साफ
- सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से आपका पेट एकदम साफ हो जाएगा, इससे आप अपने आप को पूरी तरह तरोताजा महसूस करेंगे। आपका मन दिनभर तनाव मुक्त रहेगा, क्योंकि पेट की समस्याओं से ही हमारे शरीर में काफी परेशानियां पैदा होती हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
भूख न लगने की शिकायत को करता है दूर
- कई लोगों को भूख न लगने की शिकायत रहती है। यह समस्या ज्यादातर पेट साफ न होने के कारण ही होती है। भूख ना लगने पर गर्म पानी में नींबू के रस के साथ नमक व काली मिर्च डाल कर पिएं, इससे जरूर आपको फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pexels.com
वजन घटाने में भी है सहायक
- गर्म पानी बढ़ते वजन को भी घटाने के लिए रामबाण उपाय की तरह काम करता है। इसके रोजाना इस्तेमाल से आप भी अपने बढ़ते वजन से छुटकारा पा सकते हैं। गर्म पानी के सेवन से वजन कम करने में काफी हद तक मदद मिलती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बनी रहती है चेहरे की रौनक
- गर्म पानी पीने से चेहरे पर जल्दी झुर्रियां नहीं पड़तीं और चेहरे की रौनक भी हमेशा बनी रहती है। गर्म पानी का सेवन आपके बालों को भी जल्दी सफेद होने से रोकने में सहायता कर सकता है।