फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   ayushman bharat diwas 2021 significance benefits of ayushman bharat yojana in Coronavirus pandemic

Ayushman Bharat Diwas 2021: इन बीमारियों को कवर करती है आयुष्मान भारत योजना, कोरोना काल में भी मिल रहा लाभ

Fri, 30 Apr 2021 11:08 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 30 Apr 2021 11:08 AM IST
सार

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साल 2018 में आयुष्मान भारत योजना शुरू की गई थी 
  • इस योजना का उद्देश्य देश के दूरदराज के क्षेत्रों में भी सस्ती मेडिकल सुविधाओं को बढ़ावा देना है 
  • इस योजना के तहत पांच लाख रुपये तक की मुफ्त स्वास्थ्य बीमा की सुविधा दी जाती है

विज्ञापन
ayushman bharat diwas 2021 significance benefits of ayushman bharat yojana in Coronavirus pandemic
आयुष्मान भारत दिवस 2021 - फोटो : Twitter/@AyushmanNHA

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साल 2018 में आयुष्मान भारत योजना शुरू की गई थी, ताकि करोड़ों ऐसे भारतीयों को स्वास्थ्य संबंधी लाभ प्रदान किया जा सके, जिन्हें पैसों के अभाव में उचित चिकित्सा सुविधाएं नहीं मिल पातीं। इसीलिए इस योजना को 'मोदी केयर' या 'नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम' भी कहा जाता है। आज यानी 30 अप्रैल को देश में आयुष्मान भारत दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस दिवस के आयोजन का उद्देश्य सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना डेटाबेस के आधार पर देश के दूरदराज के क्षेत्रों में भी सस्ती मेडिकल सुविधाओं को बढ़ावा देना है। यह केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है।

विज्ञापन


आयुष्मान भारत योजना का लक्ष्य भारत में 10 करोड़ से अधिक परिवारों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है। इन 10 करोड़ परिवारों में ग्रामीण क्षेत्रों के आठ करोड़ परिवार और शहरी क्षेत्रों के 2.33 करोड़ परिवार शामिल हैं। इस योजना के तहत पांच लाख रुपये तक की मुफ्त स्वास्थ्य बीमा की सुविधा दी जाती है। 
विज्ञापन


आयुष्मान भारत योजना में इलाज को कवर करने के लिए 1,300 से भी अधिक पैकेज हैं, जिसमें कैंसर सर्जरी, रेडिएशन थेरेपी, कीमोथेरेपी, हृदय संबंधी सर्जरी, न्यूरो (मस्तिष्क) सर्जरी, रीढ़ की सर्जरी, दंत सर्जरी, आंखों की सर्जरी और एमआरआई और सीटी स्कैन जैसे विशेष परीक्षण शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के रूप में भी जाना जाता है। सबसे खास बात ये कि यह योजना पूरी तरह पेपरलेस, कैशलेस और आईटी आधारित है। इसके तहत सेवाओं का लाभ उठाने के लिए लाभार्थियों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य नहीं है। 

इस योजना के तहत मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने से तीन दिन पहले और 15 दिन बाद तक का नैदानिक उपचार, स्वास्थ्य इलाज और दवाइयां मुफ्त उपलब्ध होती हैं। इस योजना का लाभ सभी उठा सकते हैं, इसपर व्यक्ति की आयु या लिंग पर कोई सीमा नहीं है। 


कोरोना काल में आयुष्मान भारत योजना का लाभ 

कोरोना महामारी के दौर में भी लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है। इस योजना के तहत कोविड-19 की मुफ्त जांच और इलाज उपलब्ध है। लाभार्थी इस योजना का लाभ पूरे देश में किसी भी सार्वजनिक या निजी सूचीबद्ध अस्पताल में उठा सकतें हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed