फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Amar Ujala Samwad Search Dr Abhay Bang founder Director of SEARCH will talk About Rural Health and education

Amar Ujala Samwad: अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे डॉ अभय बंग, करेंगे जन-जन की सेहत पर बात

Mon, 09 Jun 2025 05:35 PM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 09 Jun 2025 05:35 PM IST
सार

Amar Ujala Samwad  डॉ. अभय बंग सामुदायिक स्वास्थ्य शोधकर्ता हैं, जो महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में काम कर रहे हैं। उन्होंने शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से पहल और कार्यक्रम विकसित किए हैं।

विज्ञापन
Amar Ujala Samwad Search Dr Abhay Bang founder Director of SEARCH will talk About Rural Health and education
डाॅ. अभय बंग - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

Amar Ujala Samwad : अमर उजाला उत्तराखंड संवाद-2025 का आगाज 10 जून को हो रहा है। इस कार्यक्रम में सिनेमा, खेल और अध्यात्म का संगम देखने को मिलेगा। हरिद्वार रोड स्थित होटल सेफर्ट सरोवर प्रीमियर में दिनभर चलने वाले कार्यक्रम में राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर अलग-अलग सत्र होंगे। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राजनाथ सिंह समेत कई राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े दिग्गजों को सुनने को मिलेगा। वहीं अभिनेता सुनील शेट्टी सिनेमा पर, स्वामी कैलाशानंद गिरी अध्यात्म पर बात करेंगे। जन-जन की सेहत पर बात करने के लिए डाॅ अभय बंग संवाद पर मंच पर पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


इन सभी दिग्गजों को अगर आप भी सुनना और देखना चाहते हैं तो क्यूआर कोड स्कैन करके अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

ग्रामीण स्वास्थ्य और शिक्षा पर डॉ. अभय बंग करेंगे चर्चा

डॉ. अभय बंग सामुदायिक स्वास्थ्य शोधकर्ता हैं, जो महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में काम कर रहे हैं। उन्होंने शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से पहल और कार्यक्रम विकसित किए हैं। उनके प्रयासों को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने भी सराहा है। अभय ने सोसाइटी फॉर एजुकेशन, एक्शन, एंड रिसर्च इन कम्युनिटी हेल्थ (सर्च) की स्थापना की, जो ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा और अनुसंधान में काम करती है। अमर उजाला संवाद मंच से वह अपने अनुभवों को साझा करेंगे और ग्राणीण स्वास्थ्य और इसमें शिक्षा की भूमिका पर चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन



Amar Ujala Samwad: जिनका पूरे देश में मान-सम्मान, 10 जून को उत्तराखंड संवाद में आपसे मिलने आएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन



महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित


महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित डॉ. बंग को लखनऊ में संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान से मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने शिशु की मौत के 18 संभावित कारणों की पहचान की, जिन में गरीबी, डायरिया, संक्रमण, निमोनिया या अस्पताल की कमी शामिल है। उन्होंने विश्व स्तरीय शोध भी किया।


शिशु स्वास्थ्य पर कार्य कर रहें डाॅ. बंग


पिछले 30 वर्षों से वह और उनकी पत्नी डॉ. रानी बंग, महाराष्ट्र के आदिवासी जिले गढ़चिरौली में रहते और काम करते रहे हैं। बच्चों में निमोनिया और घर पर नवजात शिशु की देखभाल (एचबीएनसी) पर डॉ. बंग के काम ने वैश्विक नीति को आकार दिया है, जिसमें एचबीएनसी ने राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर विस्तार किया है। वे भारत सरकार के सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज पर उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समूह (2011), आदिवासी लोगों पर उच्च स्तरीय समिति (2014) के सदस्य रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed