यूं तो एलोवेरा को बहुत अधिक फायदेमंद माना जाता है, परंतु एलोवेरा के फायदे के साथ ही कई तरह के नुकसान भी हैं। एलोवेरा का इस्तेमाल सिर्फ चेहरे पर ही नहीं किया जाता, इसका इस्तेमाल जूस के रूप में भी किया जाता है। आपको बता दें एलोवेरा जूस का सेवन कई मायनों में स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक भी होता है। एलोवेरा की पत्ति के अंदर लैक्सेटिव की लेयर पाई जाती है, जो स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होती है। अधिक मात्रा में एलोवेरा का इस्तेमाल करने से शरीर को नुकसान हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे एलोवेरा के अधिक इस्तेमाल से क्या नुकसान होता है और किन लोगों को एलोवेरा के सेवन से परहेज करना चाहिए...
{"_id":"5f0eefc97f38d863e7304487","slug":"aloe-vera-health-issues-side-effects-disadvantages-of-aloe-vera-juice-and-gel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एलोवेरा के अधिक इस्तेमाल से होता है नुकसान, इन लोगों को करना चाहिए परहेज","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
एलोवेरा के अधिक इस्तेमाल से होता है नुकसान, इन लोगों को करना चाहिए परहेज
Thu, 19 Nov 2020 07:22 PM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Thu, 19 Nov 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
एलोवेरा की पत्ति के अंदर लैक्सेटिव की लेयर पाई जाती है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियमित रूप से एलोवेरा जूस का सेवन करने से कमजोरी हो सकती है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
कमजोरी हो सकती है
- नियमित रूप से एलोवेरा जूस का सेवन करने से शरीर में पोटेशियम की मात्रा कम होने लगती है, जिस वजह से कमजोरी और दिल से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। जिन लोगों को दिल से संबंधित समस्याएं हैं उन लोगों को एलोवेरा के जूस के सेवन से परहेज करना चाहिए।
एलोवेरा जेल के अधिक इस्तेमाल से स्किन एलर्जी होने का खतरा रहता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
स्किन एलर्जी
- यूं तो एलोवेरा जेल को स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है, परंतु इसका अधिक इस्तेमाल करने से स्किन एलर्जी होने का खतरा रहता है। एलोवेरा जेल के अधिक इस्तेमाल से स्किन पर रैशेज, खुजली और रेडनेस की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एलोवेरा जूस का अधिक सेवन करने से इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम यानी IBS की समस्या हो सकती है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम यानी IBS
- इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम यानी IBS का मतलब होता है अनियमित मलत्याग। एलोवेरा जूस का अधिक सेवन करने से इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम यानी IBS की समस्या हो सकती है। जिन लोगों को इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम यानी IBS या पाचन संबंधित समस्याएं हैं उन्हें एलोवेरा जूस के सेवन से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा एलोवेरा जूस का अधिक सेवन करने से पेट दर्द, डायरिया और लूज मोशन की समस्या भी हो सकती है।
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं को एलोवेरा जूस के सेवन से परहेज करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर
गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक
- गर्भवती महिलाओं को एलोवेरा जूस के सेवन से परहेज करना चाहिए। एलोवेरा में लैक्टेटिंग प्रोपर्टी पाई जाती है जो गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक हो सकती है। एलोवेरा जूस का सेवन करने से गर्भवती महिलाओं का गर्भाशय संकुचित हो सकता है।