फालुन दाफा का अभ्यास दुनियाभर में 114 से अधिक देशों में 10 करोड़ से अधिक लोगों द्वारा किया जाता है। इसके अंतर्गत किए गए व्यायाम आपको आंतरिक शांति देकर तनाव कम करने में मदद करते हैं। जानिए क्या है फालुन दाफा।
फालुन दाफा क्या है?
यह बुद्ध और ताओ विचारधारा पर आधारित साधना अभ्यास है जो सत्य, करुणा, सहनशीलता के सिद्धांतों पर काम करता है। यह शक्ति नाड़ियों को खोलने, शरीर को शुद्ध करने, तनाव से राहत और आंतरिक शांति प्रदान करने में मदद करती है।
बुद्ध सहस्त्र हस्त प्रदर्शन
यह व्यायाम शरीर की सभी शक्ति नाड़ियों को खोलता है जिससे शरीर में शक्ति का प्रवाह निर्विघ्न हो सके। इसे करते हुए शरीर गर्माहट महसूस करता है और अनूठी अनुभूति का अनुभव होता है।
फालुन स्थिर मुद्रा
यह शांत भाव में खड़े रहने का व्यायाम है जिसमें चक्र को थामने की चार मुद्राएं हैं। यह व्यायाम शक्ति सामर्थ्य को बढ़ाने में मदद करता है।
ब्रह्मांड के दो छोरों का भेदन
यह व्यायाम विश्व की शक्ति का शरीर की भीतरी शक्ति के साथ विलय करता है। इससे शरीर की शुद्धि होती है। मन शांत रहता है।