सुबह सूर्योदय देखने वाले व्यक्ति बेहद खुश रहते हैं। बड़े-बुजुर्गों ने जो कहा है वो पुरे अनुभव के साथ कहा है। सुबह जल्दी उठकर आप न सिर्फ स्वस्थ रहते हैं बल्कि दिनभर एक्टिव महसूस करते हैं, हर काम में अपना 100 प्रतिशत देते हैं। अगर आपको देर से उठने की आदत है तो तो सुबह आरामदायक बिस्तर छोड़ना बहुत मुश्किल हो जाता है लेकिन देर अभी भी नहीं हुई है। एकबार सुबह सूर्योदय देख लें, एक कप कॉफी पी लेंगे और जल्दी उठने के फायदे जान लेंगे तो शायद कभी देर से नहीं उठेंगे।
जान लेंगे सुबह जल्दी उठने के फायदे तो कभी नहीं उठेंगे देर से
सुबह जल्दी उठने के फायदे: शरीर में आलस नहीं रहती
जर्मनी के यूनिवर्सिटी ऑफ एजुकेशन के हीडलबर्ग में जीवविज्ञान के प्रोफेसर क्रिस्टोफर रैंडलर का कहना है कि सुबह जल्दी उठना मस्तिष्क के कार्य करने की क्षमता को बढ़ाता है। सुबह उठने वाले लोगों में सोचने की क्षमता और समस्या को सुलझाने की कला बेहतर होती है। ऐसे लोग ज्यादा रचनात्मक होते हैं, इनकी एकाग्रता और मेमोरी भी बेहतर होती है।
प्राकृतिक पोषण
सुबह के शुरुआती घंटे हमें प्राकृतिक पोषण प्रदान करते हैं। जल्दी उठकर आप अपनी बालकनी में योग या आस पास के पार्क में टहलने जैसी आसान आदत से इसकी शुरुआत कर सकते हैं।
सुबह जल्दी उठने का एक बड़ा फायदा होता है कि आपको आराम से नाश्ता करने का भरपूर समय मिलता है और नाश्ता कभी स्किप नहीं होता। डॉक्टर एक बात हमेशा कहते हैं कि स्वस्थ रहना है तो भले थोड़ा ही खाओ लेकिन सुबह का आहार कभी छूटना नहीं चाहिए।
सुबह जल्दी उठाने की अहम बात ये है कि आप भागदौड़ भरी जिंदगी शुरू होने से पहले ही अपनी सुबह की शुरुआत कर देते हैं। शांति में समय बिताने से मस्तिष्क में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है, रक्तचाप कम होता है और मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।