फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Dussehra 2025 Ravana Making Easy Steps Ravan putla banane ka tarika

Dussehra 2025: इन टिप्स से घर पर बनाएं रावण का पुतला, बच्चों संग मनाएं दशहरा

Mon, 29 Sep 2025 04:05 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 29 Sep 2025 04:05 PM IST
सार

Dussehra 2025 : अगर आप भी इस दशहरे अपने बच्चों और परिवार के साथ मिलकर रावण बनाना चाहते हैं, तो यहां बताए गए आसान स्टेप्स से पुतला तैयार कर सकते हैं। इन आसान स्टेप्स से आप भी अपने घर या कॉलोनी में रावण बना सकते हैं और दशहरा पर्व को यादगार बना सकते हैं।

विज्ञापन
Dussehra 2025 Ravana Making Easy Steps Ravan putla banane ka tarika
दशहरा पर रावण का पुतला कैसे बनाएं? - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Dussehra 2025: इस वर्ष 2 अक्तूबर 2025 को विजयदशमी का पर्व मनाया जा रहा है। इसे दशहरा भी कहते हैं जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर धर्म की स्थापना की थी। दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पूरे भारत में बड़े उत्साह के साथ निभाई जाती है। कई लोग मोहल्ले या सोसाइटी में मिलकर खुद रावण का पुतला तैयार करते हैं। दशहरा पर रावण का पुतला बनाना सिर्फ एक परंपरा ही नहीं बल्कि परिवार और समाज को जोड़ने वाली गतिविधि है। अगर आप भी इस दशहरे अपने बच्चों और परिवार के साथ मिलकर रावण बनाना चाहते हैं, तो यहां बताए गए आसान स्टेप्स से पुतला तैयार कर सकते हैं। इन आसान स्टेप्स से आप भी अपने घर या कॉलोनी में रावण बना सकते हैं और दशहरा पर्व को यादगार बना सकते हैं।

विज्ञापन


रावण का पुतला बनाने के आसान स्टेप्स

स्टेप 1- लकड़ी या बांस की फ्रेम तैयार करें। इसके लिए सबसे पहले बांस या लकड़ी की लंबी बल्लियों से पुतले का ढांचा बनाएं। यह पुतले का मुख्य आधार होगा।
विज्ञापन


स्टेप 2- ढांचे पर कपड़ा या कागज चढ़ाने के लिए पुराने कपड़े या मोटे कागज से पुतले के मुख्य आधार को अच्छी तरह ढकें। फिर उसे गोंद या धागे से बांध दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेप 3- फिर रंगीन कागज और पेंट से सजाएं। पुतले पर लाल, पीले और सुनहरे रंग के कागज चिपकाएं। चाहें तो पेंट से चेहरे और शरीर पर डिजाइन बनाएं।

स्टेप 4- अब रावण का चेहरा तैयार करें। इसके लिए कार्डबोर्ड से रावण का चेहरा और उसकी 10 सिर वाली माला काटकर बनाएं। इसे रंग और ग्लिटर से सजाएं।

स्टेप 5- आतिशबाजी और पटाखे लगाएं। पुतले के अंदर सुरक्षित दूरी बनाते हुए आतिशबाजी और पटाखे लगाएं। ध्यान रखें कि यह काम सावधानी और बड़ों की देखरेख में ही हो।

स्टेप 6- तलवार और गहनों से सजावट करें। रावण को आकर्षक बनाने के लिए तलवार, मुकुट और गहनों से सजाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed