फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Dussehra 2025 Festival Avoid These Mistakes During Vijayadashami Do And Donts in hindi

Dussehra 2025: दशहरा पर इन 5 गलतियों से बचें, नहीं तो पड़ सकता है बुरा असर

Mon, 29 Sep 2025 04:30 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 29 Sep 2025 04:30 PM IST
सार

Dussehra 2025: आइए जानते हैं वे पांच काम जिन्हें दशहरा 2025 के दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। दशहरा सिर्फ त्योहार नहीं, बल्कि जीवन के लिए एक सीख है।

विज्ञापन
Dussehra 2025 Festival Avoid These Mistakes During Vijayadashami Do And Donts in hindi
दशहरा पर न करें ये गलतियां - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Dussehra 2025: दशहरा यानी विजयदशमी, बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर धर्म की स्थापना की थी। मान्यता है कि दशहरे के दिन किए गए शुभ कार्यों का जीवन पर सकारात्मक असर पड़ता है, वहीं कुछ गलतियां अशुभ परिणाम भी ला सकती हैं। परंपराओं और मान्यताओं के अनुसा यदि आप दशहरा पर कुछ खास कामों से बचें तो जीवन में खुशियां और सफलता बनी रहती है। आइए जानते हैं वे पांच काम जिन्हें दशहरा 2025 के दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। दशहरा सिर्फ त्योहार नहीं, बल्कि जीवन के लिए एक सीख है। यदि हम इस दिन अच्छाई के मार्ग पर चलने और बुरी आदतों से दूर रहने का संकल्प लें, तो हमारा जीवन सुख, शांति और समृद्धि से भर जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


दशहरा पर भूलकर भी न करें ये 5 काम

क्रोध और कटु वचन का प्रयोग न करें

इस दिन गुस्सा करने और कठोर भाषा बोलने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। यह रिश्तों को कमजोर कर सकता है। दशहरा के मौके पर क्रोध और कटु वचनों के प्रयोग से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन


झूठ और छल से बचें

दशहरा सत्य और धर्म का पर्व है। इस दिन झूठ बोलना या छल करना जीवन में समस्याएं और अविश्वास ला सकता है। ये असत्य पर सत्य की विजय का दिन है। आप भी दशहरा में सत्य को चुनें।

परनिंदा और अपमान न करें

दूसरों की बुराई करना या किसी का अपमान करना अशुभ माना जाता है। दशहरा पर सभी को सम्मान दें।

पेड़-पौधों और प्रकृति को नुकसान न पहुंचाएं

यह पर्व प्रकृति और जीवन के संतुलन का प्रतीक है। इस दिन पेड़ों को काटना या प्रदूषण फैलाना अशुभ है। दशहरा पर पेड़ लगाएं, न की उनको नुकसान पहुंचाएं।

आलस्य और समय की बर्बादी न करें

दशहरा नए संकल्प लेने का दिन है। इस दिन आलस्य में समय गंवाना जीवन में प्रगति रोक सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed