फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Do they want to retire early

जल्दी रिटायर होना चाहते हैं तो ये करें

Wed, 29 Jun 2016 06:57 PM IST
केट एशफोर्ड/ बीबीसी
केट एशफोर्ड/ बीबीसी Updated Wed, 29 Jun 2016 06:57 PM IST
विज्ञापन
 Do they want to retire early
रिटायरमेंट - फोटो : BBC

आम तौर पर रिटायरमेंट की उम्र साठ से पैंसठ साल तक होती है। करीब चालीस साल तक काम करने के बाद लोग जब तक नौकरी छोड़ते हैं तो जिंदगी में कुछ और करने के लिए बहुत कम वक्त बचता है। इसीलिए लोग अब जल्दी रिटायर होने की सोच रहे हैं।

विज्ञापन



मगर इस राह में बड़ी चुनौतियां हैं। आपको जो बचत चालीस साल में करनी है, वो तीस साल में ही कर लेनी होगी। ताकि नौकरी के बिना भी आप जिंदगी के मजे ले सकें। वरना पैसे की किल्लत, जल्दी रिटायर होने का लुत्फ खत्म कर देगी। जल्दी रिटायर होकर ठाठ से जिंदगी जीना है तो मुश्किल काम। मगर ये काम इतना भी मुश्किल नहीं कि हो ही न सके।

विज्ञापन

 


थोड़ी सी प्लानिंग और कुछ सही फैसलों की मदद से आप आसानी से जल्दी रिटायर होकर जिंदगी के मजे ले सकते हैं। जल्द रिटायरमेंट के लिए जरूरी है कि जल्दी से बचत करने की आदत डालिए। अक्सर लोग कमाना शुरू करने के साथ बचत नहीं शुरू करते। जितनी जल्दी शुरुआत करेंगे, उतनी ज़्यादा बचत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


रिटायरमेंट के बाद उतनी ही आपकी टेंशन कम होगी। बहुत से लोग चालीस के बाद बचत की सोचते हैं। उस उम्र में जाने के बाद तो साठ बरस में रिटायर करने की प्लानिंग भी बेहद मुश्किल हो जाती है। अगर बचत की शुरुआत देर से करेंगे, तो उसके लिए अपनी कई मौजूदा सुख सुविधाओं का बलिदान देना होगा।

फौरन से पेशतर कर्ज चुकाएं आपके ऊपर घर का कर्ज है

 Do they want to retire early
रिटायरमेंट - फोटो : BBC

फौरन से पेशतर कर्ज चुकाएं आपके ऊपर घर का कर्ज है तो उसे जल्द से जल्द चुका दें। रिटायरमेंट के बाद भी अगर अच्छी खासी रकम घर कर्ज चुकाने में जाती रही, तो आपको जल्दी रिटायरमेंट का कोई मजा नहीं मिलेगा। इसलिए जितनी जल्दी हो सके, घर का कर्ज चुका दें।


अपने पैसे आप खुद से ही छुपाएं। ज्यादा से ज्यादा बचत करें। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के चलते आज इंसान ज़्यादा लंबी उम्र जीता है। इसका मतलब ये कि आपको ज्यादा वक्त तक बिना काम किए गुजारना होगा। तो इसके लिए जरूरी है कि ज्यादा से ज्यादा पैसे बचाए जाएं।


कोशिश यही होनी चाहिए कि रिटायरमेंट के लिए, मैौजूदा आमदनी में से ज्यादा से ज्यादा रकम बचाई जाए। सेहत की भी सोचिए नौकरी करते वक्त आपका ऊपर अपनी कंपनी की मेडिकल पॉलिसी का साया रहता है। रिटायर होते ही वो सुविधा खत्म हो जाती है।


वहीं उम्र बढ़ने के साथ सेहत से जुड़ी परेशानियां बढ़ने लगती हैं। अपनी रिटायरमेंट प्लानिंग में इस बात का खास खयाल रखें। ताकि बीमार होने पर इलाज के लिए पैसे न कम पड़ें। 

कई जगह निवेश करें जल्दी रिटायरमेंट का नुकसान ये भी है

 Do they want to retire early
रिटायरमेंट - फोटो : BBC

टैक्स का भी खयाल रखें आपने बचत तो कर ली, मगर आपको उन पर लगने वाले टैक्स का पता नहीं, तो आपको तगड़े झटके लग सकते हैं। इसीलिए, बेहतर होगा कि आप अपनी तमाम बचत योजनाओं पर लगने वाले टैक्स के बारे में जानकारी जुटा लें।


जिन निवेशों में ज्यादा टैक्स लगता हो, वहां पैसे लगाने में समझदारी नहीं। कई जगह निवेश करें जल्दी रिटायरमेंट का नुकसान ये भी है कि आपको पेंशन देर से मिलेगी। साथ ही रिटायरमेंट पर मिलने वाले पैसे पर जो छूट मिलती है, वो छूट आपको नहीं मिलेगी। उस पर टैक्स देना होगा। तो आप अपने पैसे को सिर्फ पेंशन फंड में न लगाएं।


तरह-तरह के निवेश के मौकों का फायदा उठाएं और अपने पैसे को कई जगह लगाएं। इससे कुछ रकम आपको पेंशन चालू होने से पहले मिल जाएगी। बड़े घर के लालच से बचें जब जेब में ज़्यादा पैसे होते हैं तो लोग उसी हिसाब से खर्च बढ़ा लेते हैं।


जैसे लोग बड़ी गाड़ी या बड़ा घर खरीद लेते हैं। ऐसे फैसले आपके जल्दी रिटायरमेंट की गाड़ी को पटरी से उतार सकते हैं। बेहतर होगा, बचत पर जोर दें, बड़े घर और बड़ी गाड़ी के फेर से बचें। वरना आपके खर्च बढ़ जाएंगे। बचत की, जल्दी रिटायरमेंट की आपकी योजना पर असर पड़ेगा। बच्चों को पैसे बचाने की जुगत बताएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed