घर में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश से पहले इन बातों को जान लें, कोरोना से बचने के लिए जरूरी है इन बातों का ध्यान रखना
मेहमान या कामवाली कहां से आ रही है?
- आपको घर में किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश से पहले इस बात की अच्छी तरह जानकारी होनी चाहिए कि आपके घर में जो लोग आ रहे हैं वो किस स्थान से आ रहे हैं। अगर वो किसी ऐसी जगह से आ रहे हैं जहां पर कोरोना के मरीज हैं तो संक्रमण होने का खतरा हो सकता है।
घर में प्रवेश से पहले साफ- सफाई
- घर पर किसी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश से पहले ही घर के गेट पर अपने हाथों और पैरों को अच्छे से साफ करने के लिए कहें। जो लोग इस समय काम के सिलसिले में घर से बाहर जा रहे हैं उन्हें भी घर में प्रवेश से पहले अपने हाथ- पैरों को साफ करना चाहिए।
जूते- चप्पल बाहर ही उतारें
- आपके घर में आने वाले किसी भी व्यक्ति को बाहर पहने हुए जूते- चप्पलों से घर में प्रवेश न करने दें। उन्हें घर में पहनने के लिए साफ चप्पल दें। काम के सिलसिले में घर से बाहर जा रहे लोगों को भी इस बात का ध्यान रखना है कि अपने जूते- चप्पल घर के अंदर नहीं लेकर जाने हैं।
मास्क पहनने को बोलें
- बाहरी व्यक्ति को मास्क पहनने के लिए बोलें। किसी भी बाहरी व्यक्ति के घर में प्रवेश करते ही घर के सभी लोगों को मास्क पहन लेना चाहिए। मास्क पहनने से संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। अगर कामवाली घर पर काम करने के लिए आने लगी है तो उसे ग्लव्स पहनने के लिए बोलें।