कोरोना मरीजों पर हुआ शोध, 96 फीसदी संक्रमितों में दिखे तीन तरह के लक्षण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
-
खांसी : कोरोना की चपेट में आने के बाद सूखी खांसी संक्रमण का गंभीर लक्षण है। शोध में शामिल 80 फीसदी मरीजों में ये लक्षण संक्रमण के बाद सबसे अधिक समय तक शुरुआती लक्षण के रूप में था।
विज्ञापन -
बुखार : ये दूसरा लक्षण है जो संक्रमण के दो से 14 दिन बाद तक दिख सकता है। लगातार तीन दिन बुखार 100 डिग्री से अधिक है तो सतर्क होने की जरूरत हैं। संभव है कि आप वायरस की चपेट में आ गए हों।
विज्ञापन विज्ञापन -
सांस : कोरोना का तीसरा लक्षण सांस संबंधी तकलीफ है। अस्पताल में भर्ती अधिकतर मरीजों को ये तकलीफ रही है। ऑक्सीजन लेवल का स्तर गिरने से भी स्थिति बिगड़ सकती है इसे नजरअंदाज न करें।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 11 लक्षणों को आधिकारिक तौर पर शामिल किया
जैसे-जैसे कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है, इसके लक्षणों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोरोना के 11 लक्षणों को आधिकारिक तौर पर शामिल किया है।
-
तेज बुखार
-
सूखी खांसी,
-
गले में खराश होना
-
सांस लेने में तकलीफ होना
-
बदन दर्द,
-
सिर दर्द,
-
थकान,
-
ठंड लगना या ठिठुरना,
-
उल्टी आना
-
दस्त
-
बलगम में खून आना