फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   coronavirus : 90 percent of people now doing greetings remotely due to infection, tradition of greetings may change

कोरोना वायरस से बदल सकती है हाथ मिलाने और गले मिलने की आदत

Fri, 03 Apr 2020 06:47 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली।
अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 03 Apr 2020 06:47 AM IST
विज्ञापन
coronavirus : 90 percent of people now doing greetings remotely due to infection, tradition of greetings may change
shake hand

कोरोना अभिवादन की परंपरा बदल सकता है। पश्चिमी देशों में अब लोग हाथ मिलाने और गले मिलने की परंपरा से परहेज करने लगे हैं। समाज विज्ञानियों का मानना है कि  वायरस का प्रभाव जितने समय तक रहेगा उतना ही इस पर खतरा अधिक होगा।

विज्ञापन


संभव है कि वायरस के खत्म होने के बाद मनुष्यों का स्वभाव और उसकी सामाजिक परिस्थिति भी बदल जाए। इसके साथ ही कुछ आदतों में भी बड़े स्तर पर बदलाव होगा। ब्रिटेन के नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी में समाज विज्ञान के प्रो. रॉबर्ट डिंगवॉल का कहना है कि सामाजिक और सामुदायिक दूरी का मानव जीवन पर गहरा प्रभाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


वे कहते हैं जिस तरह का समय अभी है इसको देखते हुए कम से कम अगले पांच साल तक लोग अभिवादन के लिए एक दूसरे को गले नहीं लगाएंगे। यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो के प्रो. पमेला पैरेस्की का कहना है कि लगता है कि अब ‘हाथ मिलाना बीते जमाने की बात हो गई है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के भीतर सावधानी बरतने की आदत हो गई है जिसे अब खत्म करना मुश्किल होगा। युवाओं के भावनात्मक लगाव पर खतरा अमेरिकी सामाजिक विज्ञान विशेषज्ञ जोए फेगिन का कहना है कि स्पर्श से अभिवादन का तरीका खत्म होने से युवाओं में भावनात्मक लगाव को अधिक खतरा है।

अमेरिका और ब्रिटेन में हुए अध्ययन में 90 फीसदी लोग मुस्कुरा कर अभिवादन करना पंसद करने लगे हैं जबकि 50 फीसदी से अधिक युवा दोस्तों को हाथ मिलाने की बजाए हैलो बोलने में दिलचस्पी दिखाने लगे हैं।

मानव स्पर्श से मजबूती मिलती है
वैज्ञानिकों का मानना है कि स्पर्श से एक-दूसरे को ताकत मिलती है। इसी से व्यक्तिगत और सामाजिक संबंध मजबूत होते हैं, लेकिन वायरस के चलते इसका चलन कम होगा और इसके दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे।

गैजेट्स का दखल बढ़ेगा

आदतों में इतना ज्यादा बदलाव संभव है कि वे दूर रहना ही पसंद करेंगे। जिंदगी में फोन और दूसरे गैजेट्स पहले ही जगह बना चुके थे। अब इनका दायरा और बढ़ेगा और हर कोई मुलाकातों से बचकर फोन, वीडियो कॉल और टीम के तौर पर ऑनलाइन गेम खेलकर उस दूरी को पाटने की कोशिश करेगा।

लॉकडाउन और वायरस के डर से दुनियाभर के लोग जितने  दिन घरों में कैद रहेंगे उनके भीतर साफ-सफाई की आदत में सुधार होगा। हालात सामान्य होने के बाद भी लोग बार-बार हाथ धोएंगे क्योंकि वो उनकी आदत बन गई होगी। दूर होकर बात करना ही पसंद करेंगे क्योंकि दिमाग एक चीज को जब लंबे समय से करता है तो उससे अलग करने की कोशिश करने वाले व्यक्ति को वैसा करने से रोकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed