कोरोना वायरस से बचाव के लिए साफ-सफाई रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्वस्थ रहने के लिए साफ-सफाई रखना भी जरूरी है। आज हम बात करते हैं अपने शरीर की साफ-सफाई पर। शरीर की साफ-सफाई के लिए प्रतिदिन नहाना चाहिए। इस समय कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए तो बाहर से घर आने के बाद सबसे पहले नहाने की सलाह दी जा रही है। अममून नहाते समय हम हाथ, पांवों की सफाई तो अच्छे से करते हैं, पर शरीर के इन सात हिस्सों की सफाई में हमारा ध्यान नहीं जाता है। इन हिस्सों की साफ-सफाई भी बहुत जरूरी है। आइए आज जानते हैं कौनसे हैं वो सात हिस्से, जिनकी सफाई करना हम भूल जाते हैं...
क्या नहाते वक्त आप भी भूल जाते हैं शरीर के इन सात हिस्सों की सफाई करना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालों को अच्छे से धोएं
- महिलाएं नहाते समय रोज अपने बाल नहीं धोती हैं, परंतु पुरुष रोज अपने बालों को धोते हैं। सिर्फ धोने से ही बालों की सफाई नहीं हो जाती है। बालों को साफ करके धोना चाहिए। महिलाएं जब भी अपने बालों को धोएं तो अच्छे से शैंपू का इस्तेमाल करें। अगर आप बालों को सही तरीके से साफ नहीं करेंगे तो आपको बालों से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
गर्दन के हिस्से की साफ-सफाई भी जरूरी
- नहाते समय हम गर्दन की साफ-सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं। गर्दन की साफ-सफाई न करने से स्किन से संबंधित एलर्जी हो सकती है। रोज नहीं भी कर सकते हैं तो हफ्ते में दो से तीन बार गर्दन की सफाई अवश्य करें।
नाखूनों को ढंग से साफ करें
- कोरोना वायरस से बचने के लिए समय-समय पर हाथ धोने की सलाह दी जा रही है। सिर्फ हाथ धोना ही काफी नहीं है। नाखूनों की साफ-सफाई भी जरूरी है। नाखूनों की गंदगी से भी कई तरह की बीमारियों का खतरा रहता है। हफ्ते में एक बार नहाते समय नाखूनों को सही तरीके से साफ करने की आदत बना लें।
कानों की सफाई
- कानों की साफ-सफाई भी बहुत जरूरी है। हफ्ते में एक दिन नहाते समय कानों की साफ-सफाई भी करें। कानों को ढंग से अंदर तक साफ करें, क्योंकि कानों के अंदर खतरनाक बैक्टीरिया छीप सकते हैं। कानों की साफ-सफाई करते समय विशेष ध्यान रखें। अगर खुद से कान साफ नहीं कर पाते हैं तो परिवार के किसी सदस्य की मदद ले लें, परंतु कानों की सफाई अवश्य करें। अगर आप समय-समय पर कानों की साफ-सफाई नहीं करेंगे तो आपको कानों से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।