फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Amar Ujala Samwad 2025 Health Guru & Life Coach Dr Mickey Mehta And Sand Artist Sudarsan Pattnaik In Lucknow

Amar Ujala Samwad 2025: जीवन और कला से जुड़े दो संगतकार करेंगे अपना अनुभव साझा, आप भी जुड़े अमर उजाला संवाद से

Thu, 17 Apr 2025 09:36 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 17 Apr 2025 09:36 AM IST
सार

अमर उजाला संवाद में कला और लाइफस्टाइल से जुड़े दो विशेषज्ञ अपने विचार मंच से साझा करेंगे। इनमें से एक हैं प्रतिष्ठित लाइफ और फिटनेस कोच मिकी मेहता और दूसरे विश्व प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक हैं।

विज्ञापन
Amar Ujala Samwad 2025 Health Guru & Life Coach Dr Mickey Mehta And Sand Artist Sudarsan Pattnaik In Lucknow
अमर उजाला संवाद - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमर उजाला संवाद 2025 का पहला वैचारिक संवाद कार्यक्रम उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 17 और 18 अप्रैल को आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 17 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।अमर उजाला संवाद में कला, मनोरंजन, शिक्षा, राजनीति, सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी देश की जानी मानी शख्सियत, विचारक और विशेषज्ञ शामिल होंगे जो संबंधित विषय विशेष पर अपने विचार और अनुभव साझा करेंगे।

विज्ञापन


इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, अभिनेत्री नुसरत भरूचा,इमरान हाशमी, बेबी रानी मौर्य, अनिरुद्धाचार्य, सुरेश रैना, विजेंदर सिंह और निकहत जरीन समेत तमाम हस्तियां शामिल होंगी। इस दौरान कला और लाइफस्टाइल से जुड़े दो विशेषज्ञ अपने विचार मंच से साझा करेंगे। इनमें से एक हैं प्रतिष्ठित लाइफ और फिटनेस कोच मिकी मेहता और दूसरे विश्व प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



हेल्थ-लाइफ कोच डॉ मिकी मेहता देंगे फिटनेस मंत्र

संवाद कार्यक्रम में पहले दिन 17 अप्रैल को देश के प्रतिष्ठित लाइफ और फिटनेस कोच मिकी मेहता शिरकत करेंगे। डॉ. मेहता प्रसिद्ध स्वास्थ्य गुरु और कॉर्पोरेट लाइफ कोच हैं और वे फिट इंडिया मूवमेंट के एंबेसडर भी रहे हैं। मेडिसिन अल्टरनेटिव इंटरनेशनल से होलिस्टिक हेल्थ और लाइफ साइंसेज में  मानद डबल डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने वाले डॉ. मेहता लाइफस्टाइल और फिटनेस के मंत्र देंगे।


मिकी मेहता जर्मन फिटनेस उपकरण कंपनी 'मिलॉन' के ब्रांड एंबेसडर भी रहे हैं। इसके उपकरण का इस्तेमाल सलमान खान और करीना कपूर ने बॉलीवुड फिल्म बॉडीगार्ड में भी किया था। डॉ. मिकी दो बेस्टसेलर किताबों  'द शून्यम कोटिएंट' और 'द लाइट ऑफ लाइफ एंड लूज वेट गेन शेप' के लेखक भी हैं। 

Amar Ujala Samwad: अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे हेल्थ-लाइफ कोच डॉ मिकी मेहता, देंगे फिटनेस मंत्र



कला, कलाकार और सांस्कृतिक परिदृश्य पर सुदर्शन पटनायक से खास बात

विश्व प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक कला, कलाकार और सांस्कृतिक परिदृश्य पर वाद विवाद करेंगे। दुनिया के सबसे दिग्गज सैंड आर्टिस्ट की सूची में सुदर्शन पटनायक का नाम शीर्ष पर है। उन्हें यूनाइटेड किंगडम के 'द फ्रेड डारिंगटन' सैंड मास्टर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें सैंडवर्ल्ड 2025 अंतरराष्ट्रीय रेत कला महोत्सव में दिया गया, जो दक्षिणी इंग्लैंड के डोरसेट काउंटी के वेमाउथ में आयोजित हुआ था। सुदर्शन पटनायक इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले पहले भारतीय रेत कलाकार हैं। इस प्रतियोगिता में उन्होंने भगवान गणेश की 10 फीट ऊंची रेत की मूर्ति बनाकर विश्व शांति का संदेश दिया।

सुदर्शन पटनायक ने दुनिया भर में 65 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रेत मूर्तिकला चैंपियनशिप और महोत्सवों में भाग लिया है। उन्हें उनकी प्रतिष्ठित रचनाओं के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। पद्मश्री से सम्मानित सुदर्शन पटनायक को कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार और सम्मान मिल चुके हैं। 


Amar Ujala Samwad: अमर उजाला संवाद में होगी सुदर्शन पटनायक से बातचीत, रेत में सृजन की शक्ति से रचते हैं कला


अमर उजाला संवाद कहां देख सकते हैं?

अमर उजाला संवाद 2025 कार्यक्रम आप अमर उजाला के यूट्यूब चैनलअमर उजाला उत्तर प्रदेश के यूट्यूब चैनलअमर उजाला के इंस्टाग्राम पेजअमर उजाला के फेसबुक पेज और अमर उजाला के एक्स/ट्विटर पेज पर लाइव देख सकते हैं। इसके साथ ही अलग-अलग अतिथियों से जुड़े वीडियोज भी आप इन चैनलों पर देख सकते हैं। इस कार्यक्रम से जुड़े लाइव अपडेट्स और इंटरव्यू आप Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed