फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Amar Ujala Samwad 2025 Sand Artist Sudarsan Pattnaik To Attend Samwad Panel Discussion in Lucknow

Amar Ujala Samwad: अमर उजाला संवाद में होगी सुदर्शन पटनायक से बातचीत, रेत में सृजन की शक्ति से रचते हैं कला

Wed, 16 Apr 2025 02:17 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 16 Apr 2025 02:17 PM IST
सार

दुनिया भर के सबसे दिग्गज सैंड आर्टिस्ट की सूची में सुदर्शन पटनायक का नाम शीर्ष पर है। उन्हें यूनाइटेड किंगडम के 'द फ्रेड डारिंगटन' सैंड मास्टर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन
Amar Ujala Samwad 2025 Sand Artist Sudarsan Pattnaik To Attend Samwad Panel Discussion in Lucknow
अमर उजाला संवाद में सुदर्शन पटनायक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Amar Ujala Samwad 2025: साल 2025 का पहला अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 17 और 18 अप्रैल को होने जा रहा है। अमर उजाला के इस वैचारिक संवाद कार्यक्रम में देश की जानी मानी शख्सियतों, नीति नियंताओं, विचारकों और विशेषज्ञों के विचार जानने और उनसे रूबरू होने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम में कला, मनोरंजन, शिक्षा, राजनीति सहित सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र की हस्तियां शामिल हो रही हैं। 17 अप्रैल को संवाद का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस कार्यक्रम में विश्व प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक भी हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन



विज्ञापन



रेत पर जान डालते हैं सुदर्शन पटनायक

उड़ीसा में 15 अप्रैल 1977 को जन्मे सुदर्शन पटनायक अपनी कलाकारी और हुनर के दम पर रेत पर जान डालने का काम करते हैं। परिवार के तीन भाइयों में सबसे बड़े बेटे सुदर्शन बचपन से ही रेत कला में रुचि रखते थे। सात साल की उम्र में उन्होंने पुरी के समुद्र तट पर रेत से कलाकृतियां बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय रेत कला प्रतियोगिता में पहला स्थान

दुनिया भर के सबसे दिग्गज सैंड आर्टिस्ट की सूची में सुदर्शन पटनायक का नाम शीर्ष पर है। उन्हें यूनाइटेड किंगडम के 'द फ्रेड डारिंगटन' सैंड मास्टर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें सैंडवर्ल्ड 2025 अंतरराष्ट्रीय रेत कला महोत्सव में दिया गया, जो दक्षिणी इंग्लैंड के डोरसेट काउंटी के वेमाउथ में आयोजित हुआ था। सुदर्शन पटनायक इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले पहले भारतीय रेत कलाकार हैं। इस प्रतियोगिता में उन्होंने भगवान गणेश की 10 फीट ऊंची रेत की मूर्ति बनाकर विश्व शांति का संदेश दिया।


रेत कला में विश्व रिकॉर्ड

साल 2017 में सुदर्शन पटनायक ने दुनिया का सबसे बड़ा रेत का महल बनाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने पुरी बीच  पर 48 फीट 8 इंच ऊंचे रेत का महल बनाकर रिकार्ड अपना नाम किया। इसके अलावा सुदर्शन पटनायक ने सांता क्लॉज की एक विशाल रेत मूर्ति बनाकर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया। लिम्का बुक में एक और रिकॉर्ड उनके नाम पर दर्ज हुआ जब उन्होंने पुरी बीच पर रेत के 100 रथ बनाए।


Amar Ujala Samwad: अमर उजाला संवाद में कला पर होगी शिखा शर्मा से खास बातचीत, पूरी दुनिया उनकी रंगोली की मुरीद



65 से अधिक अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में लिया भाग

सुदर्शन पटनायक ने दुनिया भर में 65 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रेत मूर्तिकला चैंपियनशिप और महोत्सवों में भाग लिया है। उन्हें उनकी प्रतिष्ठित रचनाओं के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। पद्मश्री से सम्मानित सुदर्शन पटनायक को कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार और सम्मान मिल चुके हैं। 

साल 2014 में सुदर्शन पटनायक को पद्मश्री से नवाजा गया। उन्होने राष्ट्रपति सम्मान भी मिल चुका है।  2014 में अटलांटिक सिटी, अमेरिका में सैंड स्कल्पटिंग वर्ल्ड कप में भी पीपुल्स च्वाइस अवार्ड जीता था। 2019 में उन्हें इटली के लेसे में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय स्कोरानो सैंड नेटिविटी कार्यक्रम में इटालियन सैंड आर्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया था, जो इस पुरस्कार को जीतने वाले पहले भारतीय बने थे।

रेत मूर्तिकला को बढ़ावा


रेत कलाकृतियों को बढ़ावा देने के लिए पटनायक पुरी में कई कलाकारों को ट्रेनिंग देते हैं। उनका सुदर्शन सैंड आर्ट इंस्टीट्यूट है जो कि रेत पर कला सीखने में रुचि रखने वालों के लिए है, साथ ही कलाकारों के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वर्कशॉप आयोजित करते हैं ताकि अपना अनुभव और ज्ञान उनसे बांट सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed