फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले के मुकाबले ज्यादा शराब पीने लगे हैं लोग, देश की 11 फीसदी आबादी करती है सेवन

Sun, 17 May 2020 02:52 PM IST
निलेश कुमार बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: निलेश कुमार Updated Sun, 17 May 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
11 percent Indians are consuming alcohol more than before, How many People in India drink liquor
शराब को कहें 'ना'

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए देशव्यापी लॉकडाउन में पिछले हफ्ते कुछ शहरों में ढील दी गई। इसके बाद इन शहरों में शराब की दुकानों के आगे लंबी कतारें लग गईं। मुंबई जैसे कोविड-19 के हॉटस्पॉट शहरों में शराब के शौकीन लोगों ने फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियमों की धज्जियां उड़ा दीं। इसके चलते सरकार को एक बार फिर इन दुकानों को बंद करना पड़ा।



शराब खरीदने को लेकर मची अफरा-तफरी के बीच कई जगहों पर पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ गया। बेंगलुरु में एक खरीदार के 52 हजार रुपये के शराब के बिल की चर्चा सोशल मीडिया पर जोरशोर से हुई।

11 percent Indians are consuming alcohol more than before, How many People in India drink liquor
स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है शराब

पूरी दुनिया में बढ़ गई शराब की बिक्री
शराब की दुकानों पर इस तरह का हड़कंप मचना कोई अचरज की बात नहीं थी। सख्त लॉकडाउन के चलते शराब के लिए लोगों की बेसब्री अपने चरम पर पहुंच गई थी। पूरी दुनिया में ही शराब की बिक्री में उछाल की खबरें आ रही हैं। ब्रिटेन में पिछले साल के मुकाबले मार्च में शराब की बिक्री 22 फीसदी बढ़ गई, जबकि अमरीका में यह इजाफा 55 फीसदी था।

भारत में शराब की बिक्री कभी भी एक आसान काम नहीं रहा है। ई-कॉमर्स और होम डिलीवरी की इजाजत नहीं है। कई राज्य सरकारों ने शराब की बिक्री पर रोक लगा रखी है क्योंकि शराब पीने पर पाबंदी से वोट मिलने की उम्मीद रहती है। भारत के 29 राज्यों में से हरेक की अपनी-अपनी शराब नीतियां हैं। राज्य इसके उत्पादन, कीमत, बिक्री और टैक्स तय कर सकते हैं।

11 percent Indians are consuming alcohol more than before, How many People in India drink liquor
शराब पीने के कई तरह के नुकसान होते हैं - फोटो : Pexels.com

शराब का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है भारत
शराब पर इतने कंट्रोल के बावजूद भारत दुनिया में शराब का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है। इस मामले में चीन सबसे आगे है। लंदन स्थित रिसर्च फर्म आईडब्ल्यूएसआर ड्रिंक्स मार्केट एनालिसिस के अध्ययन से इस बात का पता चला है। भारत में 66.3 करोड़ लीटर अल्कोहल पिया जाता है। 2017 के मुकाबले यह मात्रा 11 फीसदी ज्यादा है। इसके अलावा देश में प्रति व्यक्ति शराब की खपत में भी इजाफा हो रहा है।

भारत दुनिया में सबसे ज्यादा व्हिस्की पीने वाला देश है। भारतीय लोग अमरीकियों के मुकाबले हर साल तीन गुना ज्यादा व्हिस्की गटक जाते हैं। अमरीका व्हिस्की का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है। दुनियाभर में खरीदी जाने वाली व्हिस्की की हर दो बोतलों में से एक अब भारत में बिकती है। 2018 में जब पूरी दुनिया में शराब की खपत में गिरावट आई थी, उस वक्त भारत ने ग्लोबल व्हिस्की मार्केट में सात फीसदी उछाल में बड़ा योगदान दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
11 percent Indians are consuming alcohol more than before, How many People in India drink liquor
सेहत के लिए नुकसानदेह है शराब - फोटो : अमर उजाला

देश की 45 फीसदी शराब की बिक्री चार राज्यों में
भारत में बिकने वाली 45 फीसदी से ज्यादा शराब आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल जैसे चार दक्षिणी राज्यों में बिकती है। रेटिंग फर्म क्रिसिल के मुताबिक, इस बात में कोई अचरज नहीं होनी चाहिए कि इन राज्यों की कमाई का 10 फीसदी से ज्यादा हिस्सा शराब की बिक्री से आता है।

शराब की खपत वाले छह और टॉप राज्य- पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र भी पांच से 10 फीसदी कमाई शराब पर टैक्स के जरिए हासिल करते हैं। रिसर्च एजेंसी के मुताबिक, 'अप्रैल में एक बूंद शराब नहीं बिकी और राजस्व की जरूरतों को देखते हुए राज्य शराब की दुकानें खोलने के लिए बेकरार थे।'

लॉकडाउन के चलते राज्यों की कमाई बंद हो गई और शराब से मिलने वाले टैक्स के रुक जाने से राज्यों को पैसे की भारी किल्लत से जूझना पड़ गया लेकिन, भारत में अल्कोहल की बढ़ती खपत के पीछे एक कड़वी सच्चाई दबी हुई है।

विज्ञापन
11 percent Indians are consuming alcohol more than before, How many People in India drink liquor
स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है शराब

देश के एक-तिहाई पुरुष पीते हैं शराब
एक नई सरकारी रिपोर्ट बताती है कि देश के एक-तिहाई पुरुष शराब पीते हैं। 10 से 75 साल की उम्र के बीच के 14 फीसदी से ज्यादा भारतीय अल्कोहल लेते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का अनुमान है कि 11 फीसदी भारतीय शराब पीते हैं जबकि इस मामले में वैश्विक औसत 16 फीसदी का है।

चिंता वाली बात यह है कि शराब पीने वाले एक-तिहाई लोग सस्ती और स्थानीय रूप से बनाई गई नकली या देशी शराब पीते हैं। मिलावटी, जहरीली या नकली शराब की वजह से भारत में कई हादसे भी हुए हैं। देश के करीब 19 फीसदी शराब पीने वाले लोग इस पर निर्भर हैं। करीब तीन करोड़ लोग शराब को नुकसानदेह तरीके से इस्तेमाल करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed