फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Hypertension Day: हाइपरटेंशन के वजह से बिगड़ सकती है दिल की सेहत, साइलेंट किलर है ये खतरनाक बिमारी

Sun, 17 May 2020 06:57 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 17 May 2020 06:57 AM IST
विज्ञापन
World Hypertension Day high blood pressure lead to heart failure
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हाइपरटेंशन यानी की हाई ब्लड प्रेशर बेहद ही खतरनाक बीमारी है। इस बीमारी का अगर सही समय पर इलाज न किया जाए तो मरीज की जान भी जा सकती है। क्योंकि हाइपरटेंशन की वजह से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। हाई ब्लड प्रेशर के कारण कोरोनरी हार्ट डिजीज, हार्ट फेल्योर, स्ट्रोक और किडनी फेल्योर जैसी जानलेवा बीमारियां हो सकती हैं। हाइपरटेंशन की वजह से हर साल बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो जाती है। इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 17 मई को वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस बीमारी का असर दिल की सेहत पर कैसे पड़ता है...

Trending Videos
World Hypertension Day high blood pressure lead to heart failure
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

अगर किसी व्यक्ति का सिस्टोलिक ब्लडप्रेशर 90 और 120 मिलीमीटर से ज्यादा और डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर 60 से 80 मिमी से ज्यादा होता है तो वह हाइपरटेंशन का शिकार हो सकता है। इस बीमारी की वजह से हार्ट, ब्रेन और किडनी को गंभीर क्षति पहुंचती है। काफी लंबे वक्त से हाइपरटेंशन होने पर हार्ट की मांसपेशियों में कमजोरी आ जाती है और हार्ट फेल होने की संभावना बढ़ जाती है।

World Hypertension Day high blood pressure lead to heart failure
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जीवनशैली में आए बदलाव, मानसिक विकार, चिंता, गुस्सा, अनियमित खान-पान और धूम्रपान की वजह से हाइपरटेंशन होने की संभावना बढ़ जाती है। तनाव, मोटापा और नमक के ज्यादा सेवन से भी यह बीमारी हो सकती है। इसके अलावा हाइपरटेंशन की समस्या अनुवांशिक है। अगर परिवार का कोई सदस्य इस बीमारी से ग्रसित है तो आपको भी यह समस्या हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Hypertension Day high blood pressure lead to heart failure
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि बिना किसी ड्रग्स की सहायता से हाइपरटेंशन को नॉर्मल लेवल पर लाया जा सकता है। इसके लिए हमें अपने लाइफस्टाइल में सकारात्मक बदलाव लाने की जरूरत है। हाइपरटेंशन की समस्या से बचने के लिए सबसे पहले हमें वजन नियंत्रित करना चाहिए। मोटापा के वजह से इस बीमारी का खतरा दोगुना हो जाता है। अगर आप स्मोकिंग करते हैं तो इसे तुरंत छोड़ दें। स्मोकिंग हमारी रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाती है, जो हाइपरटेंशन की समस्या को जन्म देती है।

विज्ञापन
World Hypertension Day high blood pressure lead to heart failure
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हाइपरटेंशन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए नियमित एक्सरसाइज करना चाहिए। एक्सरसाइज के अभ्यास से हमारा मानसिक तनाव दूर होता है और दिमाग को शांति मिलती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed