{"_id":"5f397a318ebc3e4ae528eba1","slug":"library-will-open-in-big-b-s-native-village-babupatti-poems-of-father-harivansh-rai-bachchan-will-be-saved","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिग बी के पैतृक गांव बाबूपट्टी में खुलेगी लाइब्रेरी, सहेजी जाएंगी पिता हरिवंश राय बच्चन की कविताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिग बी के पैतृक गांव बाबूपट्टी में खुलेगी लाइब्रेरी, सहेजी जाएंगी पिता हरिवंश राय बच्चन की कविताएं
Mon, 17 Aug 2020 12:39 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 17 Aug 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
harivansh rai bachchan
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के पैतृक गांव बाबूपट्टी में जल्द ही लाइब्रेरी की स्थापना होगी। बाबूपट्टी गांव में 21 लाख रुपये की लागत से पंचायत भवन का निर्माण होगा। पंचायत भवन में ही हरिवंश राय बच्चन की स्मृति में लाइब्रेरी की स्थापना होगी। इसमें हरिवंश राय बच्चन की कविताएं व कहानियों के साथ ही उनसे जुड़ीं बाबूपट्टी की स्मृतियां सहेजी जाएंगी।
रानीगंज तहसील क्षेत्र स्थित बाबूपट्टी अमिताभ बच्चन का पैतृक गांव है। अमिताभ बच्चन ने भी खुलेमंच से इसे स्वीकारा है। बतौर राज्यसभा सांसद जया बच्चन भी गांव आ चुकी हैं। गांव में बच्चन परिवार से जुड़ीं ढेरों स्मृतियां हैं। क्षेत्रीय विधायक धीरज ओझा की पहल पर अमिताभ के पिता और हिंदी के प्रख्यात कवि स्व. हरिवंश राय बच्चन की यादों को संजोने लिए गांव में लाइब्रेरी की पहल की जा रही है। ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इसे समझ व जान सकें। इसके लिए बाबूपट्टी गांव में ग्राम पंचायत भवन का निर्माण होगा।
इसके लिए 21 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। ग्राम पंचायत भवन में पांच कमरे होंगे। पंचायत भवन में ही लाइब्रेरी की स्थापना होगी। जिसे बिग बी के पिता कवि स्व. हरिवंश राय बच्चन को समर्पित किया जाएगा। उसमें स्व. हरिवंश राय बच्चन की रचनाएं रखी जाएंगी। बाबूपट्टी से जुडीं स्मृतियों को भी सहेजा जाएगा। डीसी मनरेगा अजय पांडेय ने बताया कि बिगबी के पैतृक गांव में पंचायत भवन का निर्माण होगा। इसी में लाइब्रेरी की स्थापना होगी। बजट स्वीकृत हो चुका है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।