फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Kolkata News ›   West Bengal Governments change is inevitable BJPs Rath Yatra will strengthen this process said Harsh Vardhan

पश्चिम बंगाल में सरकार का बदलाव 'अपरिहार्य', रथयात्रा से तेज होगी प्रक्रिया: हर्षवर्धन

Sat, 06 Feb 2021 10:34 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 06 Feb 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
West Bengal Governments change is inevitable BJPs Rath Yatra will strengthen this process said Harsh Vardhan
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि पश्चिम बंगाल में सरकार का बदलाव “अपरिहार्य” है और राज्य में भाजपा की रथ यात्रा निकाले जाने से यह प्रक्रिया और भी मजबूत होगी। इस दौरान उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि राज्य के लोग भाई-भतीजावाद, बढ़ते भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण से पीड़ित हैं। उन्होंने आगे कहा, मुझे बीते एक साल से विभिन्न स्रोतों से जो जानकारी मिल रही है, उसके अनुसार तो यही कहा जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में बदलाव अपरिहार्य है और राज्य में भाजपा की रथ यात्रा से इस प्रक्रिया को मजबूती मिल सकती है।

विज्ञापन


ममता बनर्जी के भतीजे पर साधा निशाना
बता दें, भाजपा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी पर कई घोटालों में शामिल होने का आरोप लगाती रही है और इसी कारण उन पर तंज भी कसती रही है। पार्टी इन दिनों ममता बनर्जी पर जिन मुद्दों को लेकर प्रहार कर रही है, उनमें भ्रष्टाचार और परिवारवाद सबसे बड़े मुद्दे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अब इस राज्य में और कुछ नहीं सिर्फ भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और भाई-भतीजावाद है। उन्होंने कहा कि यह बात आम लोग कह रहे हैं, जिनका भाजपा के साथ किसी तरह का जुड़ाव नहीं है।
विज्ञापन


147 का है जादुई आंकड़ा
उल्लेखनीय है कि अप्रैल-मई में पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए चुनाव होने हैं। यहां पर 147 का मैजिक फिगर या जादुई आंकड़ा है यानी इतनी सीटें हासिल करने वाला सरकार बना लेगा। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि उनकी पार्टी को 200 से अधिक सीटें मिलेंगी। ऐसे में भाजपा और तृणमूल दोनों ही पार्टियों के बीच अभी से चुनावी जंग शुरू हो गई है। दोनों ही पार्टियों के नेता आए दिन एक-दूसरे पर निशाना साधते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed