सिद्धू पर केजरीवाल का बड़ा बयान, बताया कांग्रेस का सीएम उम्मीदवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर बड़ा बयान दिया है। केजरीवाल ने कहा है कि पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार हैं।
उन्होंने कहा कि यह सब जानते हैं, राहुल गांधी कैप्टन अमरिंदर से नाराज रहते हैं। इसलिए कांग्रेस कैप्टन से चुनाव प्रचार करवाकर नवजोत सिंह सिद्धू को सीएम बनाना चाहती है।
केजरीवाल के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने सिद्धू को डिप्टी सीएम के पद की पेशकश की थी। जिसे नवजोत सिंह सिद्धू ने ठुकरा दिया था।
बता दें कि पिछले दो दिनों से पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह और अरविंद केजरीवाल के बीच आगामी पंजाब चुनावों के चलते ट्विटर वार चल रहा है। ऐसे माना जा रहा है कि केजरीवाल ने यहां सिद्धू के जरिए कैप्टन पर भी निशाना साधा है।
सिद्धू के जरिए कैप्टन पर साधा निशाना
ऐसे में एक बार फिर मीडिया के माध्यम से केजरीवाल ने पंजाब चुनाव में सिद्धू की भूमिका को लेकर अहम बयान दिया है। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के राजौरी गार्डन से विधायक जरनैल सिंह को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ टिकट देने ऐलान किया था।
आप की इस घोषणा के बाद कैप्टन ने ट्विटर पर के जरिए केजरीवाल पर आरोप लगाया कि आप के इस फैसले का मतलब है कि आप ने बादल के साथ साठगांठ कर ली है।
हालांकि सिद्धू कांग्रेस ज्वॉइनिंग को लेकर कैप्टन ने कहा था कि अभी तक उनकी सिद्धू के साथ बैठक नहीं हो सकी है। अमृतसर ईस्ट सीट सिद्धू दंपति के लिए रखी गई है, उनमें से जो भी लड़ना चाहे, लड़ सकता है।